होम / खास खबर / आजादी के पर्व पर बोले PM मोदी, हमारा एक ही संकल्प - राष्ट्रहित प्रथम

आजादी के पर्व पर बोले PM मोदी, हमारा एक ही संकल्प - राष्ट्रहित प्रथम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया. PM मोदी ने लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. भारत माता की जय के साथ पीएम ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य होता है नेशन फर्स्ट, हम राजनीतिक लाभ के लिए काम नहीं करते. PM ने आगे कहा कि जन-जन की सेवा करना हमारा संकल्प है और इसी से विकसित भारत बनाएंगे. हमने देश को नया आत्मविश्वास दिया. 

शिक्षा व्यवस्था करेंगे मजबूत
लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 6000 विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है. अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि हम ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करेंगे कि दूसरे देश के बच्चे भारत पढ़ने आएं. भारत के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश जाने को मजबूर न होना पड़े. उन्होंने कहा कि बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी का पुननिर्माण किया गया है. अब हमें नालंदा स्पिरीट को जागृत  करना होगा, नालंदा स्पिरीट को जीना होगा. 

तेजी से तरक्की कर रहा देश
PM मोदी ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए हमारे बच्चे ऐसे-ऐसे देश में जाते हैं कि सुनकर हैरानी होती है. अगले पांच साल में मेडिकल में 75 हजार नई सीटें तैयार की जाएंगी. मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047, 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए और इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन भी शुरू किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि  भारत तेजी से तरक्की कर रहा है. वैश्विक विकास में भारत का योगदान बढ़ा है. भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार में भी लगातार इजाफा हुआ है. ग्लोबल संस्थानों का भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आर्थिक सुधारों की दिशा में काम करती रहेगी. PM ने कहा कि हमारी रिफॉर्म्स की प्रक्रिया किसी मजबूरी में नहीं है, देश को मजबूती दिलाने के लिए है. हम राजनीतिक मजबूरी के कारण कोई फैसला नहीं लेते. हमारा एक ही संकल्प है- राष्ट्रहित प्रथम. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago