होम / खास खबर / PM Modi का ऐलान; चांद पर जाएगा पहला भारतीय, बनेगा भारतीय स्पेस स्टेशन!

PM Modi का ऐलान; चांद पर जाएगा पहला भारतीय, बनेगा भारतीय स्पेस स्टेशन!

एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम के इच्छित लक्ष्यों को रेखांकित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारतीय स्पेस प्रोग्रामों ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है. जहां हाल ही में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) भारत चांद के दक्षिणी पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है, वहीं हाल ही में देश का पहला सोलर मिशन, आदित्य L-1 (Aditya L-1) भी लॉन्च किया जा चुका है. भारत धीरे-धीरे स्पेस के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रहा है. 

PM Modi ने दिए निर्देश
आज एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम के इच्छित लक्ष्यों को रेखांकित किया है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और आदित्य L-1 (Aditya L-1) की सफलता के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय स्पेस एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि साल 2035 तक एक भारतीय स्पेस स्टेशन की स्थापना करें और 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चांद पर भेजें.

बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात
इन इच्छित लक्ष्यों के अनुसार ही भारतीय स्पेस संस्था ISRO (भारतीय स्पेस रिसर्च संस्था) चांद की खोज से संबंधित मिशनों के लिए एक रास्ता तैयार करेगी और इस सीरीज में बहुत से चंद्रयान मिशन शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं, इन लक्ष्यों के अनुरूप ही नेक्स्ट जनरेशन वाले लॉन्च व्हीकल (NGLV) को विकसित किया जाएगा, नए लॉन्च-पैड का निर्माण किया जाएगा और मानव केंद्रित लैब एवं संबंधित तकनीकों की स्थापना भी की जाएगी. इसके साथ ही मीटिंग में भारत द्वारा स्पेस में भेजे जाने वाले पहले स्वदेशी मिशन गगनयान (Gaganyan) की प्रगति पर भी बातचीत की गई. 

भारत के लिए ऐतिहासिक है गगनयान
इसके साथ ही इस उच्चस्तरीय बैठक में लगभग 20 प्रमुख टेस्ट्स की प्लानिंग के बारे में भी चर्चा की गई. इन 20 मिशनों में से 3 मिशन ऐसे हैं जिनमें किसी प्रकार के मानव कर्मियों की आवश्यकता नहीं होगी और यह HLVM3 (मानव रेटेड लॉन्च व्हीकल) पर आधारित होंगे. आपको बता दें कि मानव कर्मी एस्केप सिस्टम टेस्ट व्हीकल की पहली जांच 21 अक्टूबर 2023 को की जायेगी और इस मिशन को 2025 में लांच किया जा सकता है. अगर गगनयान मिशन सफल होता है तो मानवों को स्पेस में भेजने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा. आपको बता दें कि अभी तक अमेरिका, रूस और चीन के द्वारा ही स्पेस में मानवों को भेजा गया है. 
 

यह भी पढ़ें: सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए Freyr Energy ने इकट्ठा किए 58 करोड़ रुपए!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

40 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago