होम / खास खबर / PM मोदी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व इगास बग्‍वाल, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर की पूजा

PM मोदी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व इगास बग्‍वाल, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर की पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल को मनाने के लिए सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचे. इस मौके पर उन्‍होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अनेक लोग शामिल हुए. भाजपा सांसद हर साल यह पर्व मनाते हैं, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने से यह और भी खास हो गया.

पारंपरिक टोपी पहने नजर आए पीएम मोदी

समारोह में पीएम मोदी के साथ साधु-संत भी नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी हुई है. इस मौके पर पीएम मोदी ने अनिल बलूनी के आवास पर गौ पूजन, तुलसी पूजन कर इगास की ज्योति प्रज्वलित की. बता दें कि दीपावली पर्व के 11वें दिन उत्तराखंड में इगास बग्वाल का पर्व मनाया जाता है, इसे बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है. इस पर्व को लेकर लोगों में बहुत उत्साह नजर आया है. अलग-अलग स्थानों पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते दिखाई दिए.

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा- दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए. उन्होंने आगे लिखा हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है.

 

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस प्रदेश की आत्मा होती है. इसमें इगास का पर्व भी शामिल है. हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago