होम / खास खबर / Phone Hacking को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने Apple को थमाया नोटिस 

Phone Hacking को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने Apple को थमाया नोटिस 

केंद्र सरकार की तरफ से एपल को फोन हैकिंग मामले में नोटिस भेजा गया है. इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फोन हैकिंग मामले में केंद्र सरकार ने iPhone बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) को नोटिस जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने Apple को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. वहीं, IT सचिव एस कृष्णन की तरफ से कहा गया कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-IN) मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 31 अक्टूबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा, अखिलेश यादव, शशि थरूर और पवन खेड़ा सहित कई नेताओं और पत्रकारों को उनके Apple फोन पर एक सिक्योरिटी अलर्ट आया था, जिसमें स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैक की बात कही गई थी. महुआ और शशि थरूर ने एपल ID पर आए अलर्ट मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे.

क्या है अलर्ट में?
नेताओं को मिले सिक्योरिटी अलर्ट में लिखा था - अलर्ट- स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपके आईफोन पर अटैक कर रहे हैं. यदि आपकी डिवाइस किसी स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर ने कॉम्प्रोमाइज कर ली है, तो वे आपकी निजी जानकारी, आपकी बातचीत, कैमरा और माइक्रोफोन भी एक्सेस कर सकते हैं. हो सकता है ये एक फॉल्स अलार्म हो, लेकिन फिर भी इस चेतावनी को गंभीरता से लें. वहीं, सरकार ने फोन हैकिंग के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है. केंद्रीय IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है एपल ने 150 देशों में एडवाइजरी जारी की है. एपल के पास कोई स्पेसिफिक जानकारी नहीं है. कंपनी ने अनुमान के आधार पर अलर्ट भेजा है.

क्या कहा Apple ने?
उधर, एपल की तरफ से कहा गया है कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक का पता लगाने के लिए हमें थ्रेट इंटेलिजेंस सिग्नल पर निर्भर रहना पड़ता है, जो कि कई बार परफेक्ट नहीं होते या अधूरे रहते हैं. लिहाजा, ये संभव है कि एपल के कुछ थ्रेट नोटिफिकेशन फाल्स अलार्म हों. हम यह बता पाने में सक्षम नहीं हैं कि किन कारणों से हम थ्रेट नोटिफिकेशन जारी करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स अलर्ट हो जाएंगे या फिर वे हमले के अपने तरीके को बदल लेंगे. इस बीच, महुआ मोइत्रा ने 1 नवंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लेटर लिखकर विपक्षी सांसदों को सुरक्षा देने की मांग की है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

39 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago