होम / खास खबर / ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की मौज, UPI Lite की बढ़ी सीमा, जानें नई ट्रांजैक्शन लिमिट

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की मौज, UPI Lite की बढ़ी सीमा, जानें नई ट्रांजैक्शन लिमिट

RBI ने UPI Lite की सीमा बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी है, जिसमें प्रति लेनदेन सीमा 1,000 रुपये होगी. यह कदम छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतानों को आसान बनाने के लिए उठाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने UPI Lite यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. RBI ने इसमें ट्रांजेक्शन लिमिट को बढ़ाकर प्रति ट्रांजेक्शन 1,000 रुपये और कुल लिमिट 5,000 रुपये कर दी है. RBI ने कहा कि UPI Lite के लिए अधिकतम ट्रांजेक्शन लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया गया है. साथ ही कुल लिमिट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. RBI ने यहां स्पष्ट किया कि इस्तेमाल की गई लिमिट की भरपाई केवल ऑनलाइन मोड में अतिरिक्त फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) के साथ ही की जा सकेगी.

बढ़ा दी गई लिमिट

RBI ने एक बयान में कहा, "UPI Lite के लिए बढ़ी हुई लिमिट प्रति लेनदेन 1,000 रुपये होगी और कुल सीमा 5,000 रुपये होगी. इस्तेमाल की गई सीमा की भरपाई केवल ऑनलाइन मोड में AFA के साथ ही की जा सकेगी." 9 अक्टूबर, 2024 को हुई MPC बैठक के बाद आरबीआई ने UPI 123Pay और UPI Lite के लिए ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव का खुलासा किया है. UPI 123Pay के लिए प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है और UPI Lite वॉलेट की लिमिट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है.

बढ़ेंगे ऑफलाइन डिजिटल ट्रांजेक्शंस

UPI Lite वॉलेट यूजर्स को UPI पिन की आवश्यकता के बिना छोटे मूल्य के लेनदेन करने का सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है. वर्तमान में, यूजर्स को पेमेंट करने के लिए अपने बैंक खाते से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअल रूप से रिचार्ज करना होता है. हालांकि, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप नई ऑटो-टॉप-अप सुविधा, इस प्रक्रिया को सरल बनाने और मैन्युअल रिचार्ज की आवश्यकता को खत्म करने के लिए है. 

यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट बढ़ने से कम मूल्य के ऑफलाइन डिजिटल लेनदेन बढ़ने की उम्मीद है. UPI भारत से बाहर श्रीलंका, मॉरीशस, फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, भूटान और नेपाल सहित कई देशों में संचालित हो रहा है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय शाखा (NIPL) अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के लगभग 20 देशों के साथ UPI जैसी भुगतान प्रणाली स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago