होम / खास खबर / 1200 करोड़ की नई संसद में ऐसी सुरक्षा, 45 मिनट का पास लेकिन 2 घंटे रहे आरोपी!

1200 करोड़ की नई संसद में ऐसी सुरक्षा, 45 मिनट का पास लेकिन 2 घंटे रहे आरोपी!

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष ने भी इन्हीं सवालों को लेकर आज हंगामा किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Parliament Security Breach Update: संसद भवन की सुरक्षा पर बुधवार की घटना के बाद गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि सख्त जांच प्रक्रिया के बावजूद आरोपी स्मोक पाउडर अपने साथ अंदर ले जाने में कैसे सफल रहे? करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत से नई संसद तैयार की गई है. चार मंजिला इस भवन में सुरक्षा के लिहाज से कई इंतजाम किए गए हैं. लेकिन आरोपी इन सभी को चकमा देकर लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सागर और मनोरंजन के पास केवल 45 मिनट तक ठहरने का ही विजिटर पास था, लेकिन वो दोनों 2 घंटे तक अंदर रहे. 

विपक्ष को भी चाहिए जवाब
लोकसभा सचिवालय ने सुरक्षा में चूक के लिए 8 कर्मियों को निलंबित कर दिया है. लेकिन सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है. विपक्ष भी इन सवालों के जवाब चाहता है और आज इसे लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ. इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही रोकनी पड़ी. TMC सांसद डेरेक ओ-ब्रायन को सभापति जगदीप धनखड़ ने मौजूदा सत्र के शेष हिस्से के लिए राज्यसभा से निलंबित भी कर दिया. बता दें कि बुधवार को विजिटर पास पर आए 2 युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे. इनमें से एक ने स्मोक पाउडर छिपा रखा था, जिसकी वजह से सदन में पीला धुआं फैल गया.

ये भी पढ़ें - Parliament: आखिर किसलिए संसद को बनाया निशाना, सामने आई बड़ी जानकारी

सुरक्षा पर खर्च होंगे 35 करोड़ 
इस घटना से एक दिन पहले ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने संसद परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक टेंडर निकाला था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि संसद परिसर के लिए गैजेट और बुलेटप्रूफ बैरियर सहित अतिरिक्त सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर जारी किया गया था. CPWD ने ही संसद भवन परिसर का निर्माण किया है और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी के पास है. दरअसल, संसद भवन परिसर में रखरखाव और नए निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यूडी एक प्रोजेक्ट चला रहा है. इस प्रोजेक्ट पर 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं. एक्स्ट्रा सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर निकालने के अलावा CPWD ने इस हफ्ते संसद परिसर में भूनिर्माण के लिए 50 करोड़ का टेंडर भी जारी किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago