होम / खास खबर / पैकेज्ड ड्रिंकिंग और मिनरल वाटर सेहत के लिए खतरनाक! FSSAI ने ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में डाला

पैकेज्ड ड्रिंकिंग और मिनरल वाटर सेहत के लिए खतरनाक! FSSAI ने ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में डाला

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग और मिनरल वाटर को ' हाई रिस्क खाद्य पदार्थ श्रेणी' के रूप में शामिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सफर या कहीं घूमने फिरने के दौरान हम अक्सर मिनरल वाटर या पैकेज्ड ड्रिंकिंग लेते हैं. हमारा मानते हैं कि ये पानी साफ सुथरा है और इससे हमें कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. ये पानी आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग और मिनरल वाटर को 'उच्च जोखिम वाले खाद्य की श्रेणी' में वर्गीकृत किया है. इसके तहत अब ये उत्पाद अनिवार्य जोखिम निरीक्षण और तीसरे पक्ष के ऑडिट की निगरानी में होंगे.  
 
क्या है FSSAI की उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ?

FSSAI के अनुसार 'अच्च जोखिम वाले खाद्य की श्रेणी' में दुशित, खराब स्टोरेज और गलत प्रबंधन वाले उत्पाद शामिल हैं. इससे खाद्य जनित बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है. इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को उपयोग करने से पहले सख्त नियमों और निगरानी की जरूरत होती है. इस कैटेगरी में पैकेज्ड पीने के अलावा कच्चा मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, ताजे कटे फल, सब्जियां, तैयार खाद्य पदार्थ, खाने के लिए तैयार भोजन, सलाद, पके हुए व्यंजन, मिठाइयां शामिल हैं.
 
सरकार ने हटाया BIS

अक्टूबर में सरकार ने इस उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से सर्टिफिकेशन की आवश्यकता को हटा दिया था. 29 नवंबर को FSSAI ने बताया कि सरकार के इस फैसले के कारण पैकेज्ड और मिनरल ड्रिंकिंग वाटर अब 'उच्च जोखिम वाले खाद्य श्रेणियों' के अंतर्गत आ गए, जिसके वजह से अब इन उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य जोखिम निरीक्षण और तीसरे पक्ष के ऑडिट की निगरानी से गुजरना होगा.
 
FSSAI प्रमाणपत्र और BIS मार्क जरूरी

FSSAI के इस फैसले ने पैकेज्ड पानी और मिनरल वॉटर बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका दिया है. अब मार्केट में बेची जाने वाली पानी की बोतलों पर BIS मार्क होना जरूरी है. साथ ही पैकेज्ड पानी की यूनिट को शुरू करने से पहले FSSAI प्रमाणपत्र लेना भी जरूरी है. ये प्रमाण पत्र पानी को पीने के योग्य सुनिश्चित करता है. आपको बता दें, BIS और FSSAI से मंजूरी दी गई पीने वाला पानी फिल्टर करके साफ किया जाता है और फिर इसमें जरूरी खनिज मिलाए जाते हैं. इससे पैकेज्ड पानी की यूनिट पीने के योग्य हो जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago