होम / खास खबर / 28 अक्टूबर को ऋषि सुनक लेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ, 200 सांसदों का समर्थन

28 अक्टूबर को ऋषि सुनक लेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ, 200 सांसदों का समर्थन

सुनक की छवि वित्तीय मामलों को लेकर काफी अच्छी रही है, वो बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री भी थे. वो एक बैंकर रहे हैं, इसलिये लोगों को उनपर भरोसा ज्यादा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीयू मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने सुनको अपना नेता चुना. हालांकि प्रधानमंत्री बनने की रेस में पेनी मॉरडॉन्ट और पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कहे जा रहे थे, लेकिन जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया. सुनक को 200 से ज्यादा सांसदों का वोट हासिल हुआ, जबकि पेनी को सिर्फ 26 वोट ही मिले. 

लिज ट्रस ने अपनी खराब वित्तीय नीतियों के बाद खुद ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वो सिर्फ 45 दिनों तक अपने पद पर रहीं. इसके बाद से ही ये सुनक के प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा था. सुनकी की नियुक्ति किंग चार्ल्स के हाथों होगी, ये ब्रिटेन की परंपरा है. 28 अक्टूबर को सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसके बाद 29 अक्टूबर को अपने मंत्रिमंडल का ऐलान कर सकते हैं. 

लिज ट्रस को इसलिए जाना पड़ा 
6 सितंबर को लिज ट्रस टैक्स कटौती का चुनावी वादा करके सत्ता में आईं थीं, 23 सितंबर को उन्होंने अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया, हालांकि ये एक मिनी बजट था, लेकिन इसके बाद जो धमाका हुआ वो काफी बड़ा था. बजट में किये गए ऐलानों से शेयर मार्केट, फाइनेंशियल सेक्टर में उथल-पुथल मच गई. दरअसल, इस मिनी बजट में वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने 45 अरब की टैक्स कटौती का प्रस्ताव रखा था, अमीरों के लिए टैक्स में 45% तक की कटौती की गई जबकि आम जनता के लिए कुछ था ही नहीं, इस बजट को को लेकर काफी कठोर प्रतिक्रियाएं आईं, देखते ही देखते वित्तीय बाजारों में हलचल मच गई. मजबूरी इतनी बढ़ गई कि लिज ट्रस को क्वारतेंग को वित्त मंत्री पद से बर्खास्त करना पड़ा. 

लोगों के बीच सुनक की लोकप्रियता
सुनक की छवि वित्तीय मामलों को लेकर काफी अच्छी रही है, वो बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री भी थे. वो एक बैंकर रहे हैं, इसलिये लोगों को उनपर भरोसा ज्यादा है. अब सुनक के सामने उन वित्तीय गलतियों को सुधारने की चुनौती होगी, जो लिज ट्रस ने की थीं, जिससे ब्रिटेन की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है. वित्त मंत्री के तौर पर पने कार्यकाल के दौरान वो अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कई बेलआउट प्लान लेकर आए थे, जिसको काफी सराहना मिली थी. अब ऐसा ही कुछ या इससे भी ज्यादा सुनक को करना होगा.  

कौन हैं सुनक 
ऋषि सुनक  के दादा-दादी ब्रिटिश काल के दौरान भारत में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मस्थान गुजरांवाला (Gujranwala) आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है. 
ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं, सुनक का जन्म ब्रिटेन के हैंपशायर में हुआ था. 

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

49 minutes ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

3 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

56 minutes ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

2 hours ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

5 hours ago