होम / खास खबर / अब RBI को आया धमकी भरा मेल, बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

अब RBI को आया धमकी भरा मेल, बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक दिन पहले यह धमकी भरा मेल आया था. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ई-मेल आया. यह ईमेल रूसी भाषा में भेजा गया था और इसमें रिजर्व बैंक को उड़ाने की बात कही गई थी. इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

रूसी भाषा में आया धमकी भरा मेल

यह मेल रूसी भाषा में होने की वजह से एजेंसियां और भी सतर्क हो गई है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर परेशान करने की मंशा से तो मेल नहीं भेजा है. किसी ने वीपीएन के जरीए तो मेल नहीं किया है, इसे लेकर IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में क्राइम ब्रांच जुटी हई है और एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है. धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाकों की जांच की गई.

पिछले महीने भी RBI को मिली थी धमकी

पिछल महीने भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आया और उसने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया था. उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी. धमकी देने वाला यह कहते हुए फोन रख देता है कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है.

दिल्ली के स्कूलों को भी मिली धमकी

बीते कुछ दिनों से देश में विमानों-स्कूलों को बम से उड़ाने के कई थ्रेट कॉल और मेल आ चुके हैं. दिल्ली के तीन स्कूलों को आज यानी 13 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी. स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया. इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे. पुलिस ने जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago