✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे

कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे

सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद सरकार रोड सेफ्टी को लेकर गंभीर हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद रोड सेफ्टी को लेकर सरकार सख्त हो गई है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कार में पीछे बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा न करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा. 'जुर्माने' के साथ-साथ सरकार यह भी सुनिश्चित करने जा रही है कि पीछे बैठे पैसेंजर्स के सीट बेल्ट नहीं पहनने पर भी अलर्ट साउंड बजती रहे.  

अभी ये है व्यवस्था 
मौजूदा कारों में पिछली सीट के यात्रियों के लिए सीटबेल्ट तो दी जा रही है, लेकिन कोई अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था नहीं है. कहने का मतलब है कि पीछे बैठने वाले पैसेंजर के सीट बेल्ट न पहनने पर बीप-बीप की आवाज सुनाई नहीं देती. जबकि फ्रंट में बैठने वाले यात्री अगर ऐसा करते हैं, तो सीट बेल्ट अलर्ट बजने लगता है. इस अलर्ट के चलते ही अधिकांश लोगों को सीट बेल्ट लगाने की याद आती है. सरकार को लगता है कि अगर यही व्यवस्था रियर सीट्स के लिए भी की जाए, तो शायद सड़क हादसों में होने वालीं मौतों को कम किया जा सके.

जारी होगा नोटिफिकेशन
नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि कार में पीछे बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना होगा. ऐसा नहीं करने वालों से अब जुर्माना वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बारे में तीन दिन में नोटिफिकेशन जारी होगा. कार में सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा. गडकरी ने आगे कहा कि हमने पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट अलर्ट शुरू करने का फैसला किया है. अगर पीछे बैठे यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी तो अलर्ट की आवाज आएगी. 

मिस्त्री ने नहीं लगाई थी बेल्ट
साइरस मिस्त्री की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले में नेशनल हाइवे पर हुआ था. जांच में यह बात सामने आई है कि कार में पीछे बैठे मिस्त्री और उनके दोस्त ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. इस वजह से जब एक्सीडेंट हुआ, तो उन्हें सबसे ज्यादा चोटें आईं. इस वजह से गाड़ी के पिछले एयरबैग भी समय पर नहीं खुल सके. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीछे बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने और सीट बेल्ट अलर्ट की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago