होम / खास खबर / पति से मिला Gift देख Nita Ambani का खिला चेहरा, कीमत जान आपका खुला रह जाएगा मुंह   

पति से मिला Gift देख Nita Ambani का खिला चेहरा, कीमत जान आपका खुला रह जाएगा मुंह   

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी वाइफ को जो गिफ्ट दिया है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) को एक चमचमाती SUV गिफ्ट की है. जाहिर है अंबानी कोई सामान्य एसयूवी तो खरीदेंगे नहीं, उन्होंने जिस गाड़ी को चुना है उसकी कीमत करोड़ों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीता अंबानी के कारों के कलेक्शन में अब रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls Royce Cullinan Black Badge) भी शामिल हो गई है. ये मुकेश अंबानी की तरफ से उनके लिए गिफ्ट है. इस SUV को देश की सबसे महंगी कार बताया जा रहा है. 

देते रहे हैं लग्जरी गिफ्ट्स
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब मुकेश अंबानी का अपनी वाइफ नीता अंबानी को दिया गिफ्ट सुर्खियों में है. कुछ वक्त पहले उन्होंने नीता अंबानी को करोड़ों रुपए का लग्जरी जेट भी गिफ्ट में दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, नीता अंबानी को गिफ्ट में मिली एसयूवी लाल रंग की है और इसे हाल ही में मुंबई की सड़कों पर Z प्लस सिक्यॉरिटी के साथ देखा गया है. Rolls Royce Cullinan Black Badge की कीमत की बात करें, तो इसके लिए अंबानी को 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा है.  

कलेक्शन में कई लग्जरी कारें
अंबानी फैमिली के कारों के कलेक्शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं. इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्शे, Ferrari, मर्सिडीज, BMW, ऑडी, वॉल्वो, लेक्सस और टोयोटा आदि शामिल हैं. इन सबकी कीमत करोड़ों में है. एक रिपोर्ट की मानें, तो अंबानी के मुंबई स्थित घर के गैराज में 150 से ज्यादा गाड़ियां हैं. अब कलिनन ब्लैक बैज भी उनके कलेक्शन का हिस्सा बन गई है. इस कार के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो कार इसमें 6.75-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 पेट्रोल इंजन है, जो 600ps की पावर और 900 टॉर्क पैदा करता है. यह 250 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

43 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago