होम / खास खबर / फ्री में नहीं दिया MP ने अंबानी को टाइगर, वन विभाग ने वसूली 'कीमत'! 

फ्री में नहीं दिया MP ने अंबानी को टाइगर, वन विभाग ने वसूली 'कीमत'! 

वन विभाग ने मुकेश अंबानी को अपने दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए टाइगर 'पंचम' को सौंपने से पहले एक डील की. इस डील में वन विभाग को जो कुछ मिला है, वो उसके काफी काम आने वाला है.

नीरज नैयर 4 years ago

कुछ वक्त पहले जब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार से एक बाघ को मुकेश अंबानी के चिड़ियाघर के लिए रवाना किया गया, तो इस फैसले की काफी आलोचना हुई. सवाल किया गया कि जब गुजरात वादा करके हमें शेर देने को तैयार नहीं है, तो हम क्यों वहां मुफ्त में अपना टाइगर भेज रहे हैं? इस सवाल में गलत कुछ भी नहीं है. गुजरात से मध्य प्रदेश दो बब्बर शेर आने थे, लेकिन गुजरात सरकार लगातार आनाकानी करती आ रही है.

जामनगर में है चिड़ियाघर
मध्य प्रदेश बेसब्री से शेरों का इंतजार कर रहा है, मगर शायद गुजरात अपने 'प्राइड' को मध्य प्रदेश के साथ साझा करने को तैयार नहीं. ऐसे में भोपाल के 'पंचम' को गुजरात के जामनगर स्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम सेंटर भेजने पर गुस्से को गलत नहीं कहा जा सकता. हालांकि, एक बात है, जो गलत है. और वो यह है कि 'पंचम' को मुफ्त में अंबानी को सौंपा गया है. 

'सहमति' में हुआ बदलाव
वन विभाग ने मुकेश अंबानी को अपने दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर के लिए टाइगर 'पंचम' को सौंपने से पहले एक डील की. इस डील में वन विभाग को जो कुछ मिला है, वो उसके काफी काम आने वाला है. वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को एक बाघ और दो तेंदुए मुफ्त में सौंपने पर सैधांतिक सहमति पिछले चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन के कार्यकाल में ही बन गई थी. लेकिन बाद में PCCF वाइल्डलाइफ और चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन ने इस 'सहमति' में बदलाव करवाया.

विभाग को 4 गाड़ियां मिलीं 
इसके बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस की तरफ से बाघ 'पंचम' के बदले वन विभाग को चार गाड़ियां दी गईं, जो पेट्रोलिंग, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ऑपरेशन आदि में काम आएंगी. विभाग को Isuzu कंपनी की 4 गाड़ियां मिली हैं. इनमें से दो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली हैं, जिनकी कीमत 26-26 लाख रुपए है. जबकि बाकी दो गाड़ियों की कीमत 11-11 लाख रुपए है. लिहाजा, मध्य प्रदेश के लोग इस बात से खुश हो सकते हैं कि शेर नहीं देने वाले गुजरात को 'पंचम' मुफ्त में नहीं मिला है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago