होम / खास खबर / Madhya Pradesh Election: नेता जीतें या हारें, इनके तो आ गए ‘अच्छे दिन’; करोड़ों की हुई कमाई 

Madhya Pradesh Election: नेता जीतें या हारें, इनके तो आ गए ‘अच्छे दिन’; करोड़ों की हुई कमाई 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. इसलिए नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए दिल-खोलकर खर्चा किया है.

नीरज नैयर 2 years ago

मध्य प्रदेश को चंद दिनों बाद चुनावी समर (Madhya Pradesh Election 2023) से गुजरना है. इस बार यहां मुकाबला कांटे का माना जा रहा है.  भाजपा के सामने जहां अपना गढ़ बचाए रखने की चुनौती है. वहीं, कांग्रेस के लिए खुद को जीवित रखने के लिए जीत जरूरी है. इसलिए दोनों पार्टियों के नेता चुनावी मौसम के ‘भगवान’ यानी मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश में जुटे हैं. साल की शुरुआत से ही नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया था. इसके लिए बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन करवाए गए. कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रदीप मिश्रा और पंडोखर सरकार से लेकर जया किशोरी तक, ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कथाएं कीं. इन आयोजनों पर नेताओं ने भारी भरकम खर्चा किया और अब प्रचार सभाओं पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है. 

कथावाचकों पर हुई धनवर्षा
शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में 2 दिनों तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन कराया था. इससे पहले, उन्होंने प्रदीप मिश्रा को कथा के लिए राजधानी आमंत्रित किया था. उनकी तरह BJP और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी कथावाचकों के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास किया. आचार सहिंता लगने से पहले तक इन कथावाचकों का शेड्यूल मध्यप्रदेश में पूरी तरह बुक था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वोट की आस में इन नेताओं ने कितना खर्चा किया होगा. चलिए इस ‘अंदाजे’ को थोड़ा और अच्छे से समझने की कोशिश करते हैं. प्रदीप मिश्रा की फीस को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वह एक कथा के लिए 8 से 26 लाख रुपए लेते हैं. प्रदीप मिश्रा धर्म की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, जाहिर है उनके ठहरने की व्यवस्था भी शाही होती होगी, यानी उस पर भी भारी-भरकम खर्चा. इसके अलावा, आयोजन स्थल और पंडाल आदि का किराया. वहीं, धीरेंद्र शास्त्री एक कथा के लिए 2 लाख रुपए फीस लेते हैं, जो आयोजन की अवधि के हिसाब से बढ़ भी सकती है. इसके अलावा, चढ़ावे की राशि भी उन्हीं के खाते में जाती है. वहीं, जया किशोरी एक कथा वाचन के लिए साढ़े 9 लाख रुपए फीस लेती हैं. इसमें से 4 लाख 25 हजार रुपए एडवांस और बाकी कथा के बाद लिए जाते हैं. 

रिकॉर्ड तोड़ धार्मिक आयोजन
एक रिपोर्ट के अनुसार, अशोकनगर में 19 से 25 सितंबर 2022 तक पंडित मिश्रा की कथा के आयोजन का खर्चा 1.5 रुपए से ज्यादा था. जबकि 24 से 30 नवंबर तक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आयोजन पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. इसी तरह, भोपाल में आयोजित जया किशोरी की कथा पर 1 करोड़ की राशि खर्च की गई थी. पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल फरवरी तक ही भोपाल संभाग में 500 से ज्यादा कथाओं का आयोजन हो चुका था. फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा के मुताबिक, इस साल बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन के लिए पंडाल, लाइट-साउंड आदि के लिए बुकिंग मिली. 3 से 4 दिनों तक चलने वाली एक कथा पर कम से कम 30 से 40 लाख रुपए का खर्चा आता है. आयोजन कितना बड़ा है, इसके हिसाब से लागत कम या ज्यादा हो सकती है.

हर दिन 3 करोड़ का कारोबार
धार्मिक आयोजन से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश के बाद अब चुनाव प्रचार पर नेता दोनों हाथों से पैसा लुटा रहे हैं. पारंपरिक प्रचार से लेकर डिजिटल स्पेस पर अपनी मौजूदगी दर्शाने के लिए एजेंसियों को हायर किया गया है. BW हिंदी के साथ बातचीत में फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा ने बताया कि इस बार कारोबार पिछली बार के मुकाबले काफी अच्छा है. टिकट वितरण के बाद टेंट कारोबार में डिमांड काफी बढ़ गई है. पूरे प्रदेश में हर दिन करीब 3 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है. अभी नेताओं के पास प्रचार के कुछ दिन और बाकी हैं, ऐसे में कारोबार के और बढ़ने की उम्मीद है. मोटे तौर पर इस चुनावी सीजन में कारोबार 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है. भटेजा मानते हैं कि इस बार का विधानसभा चुनाव टेंट कारोबारियों के लिए ‘अच्छे दिन’ की तरह है. 

कुल मिलाकर कहें, तो चुनावी जंग में किस्मत आजमा रहे, नेताओं का भविष्य चाहे जो हो, बाबाओं से लेकर कारोबारियों तक का भला जरूर हो गया है. धार्मिक आयोजनों पर हुए खर्चे को भी यदि शामिल कर लिया जाए, तो 2023 के विधानसभा चुनाव को प्रदेश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव कहा जा सकता है.        


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago