होम / खास खबर / क्या काम कर रहे राहुल गांधी के हमले, अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है सरकार? 

क्या काम कर रहे राहुल गांधी के हमले, अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है सरकार? 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लोकसभा चुनाव के नतीजों और राहुल गांधी के (Rahul Gandhi) लगातार किए जा रहे हमलों का असर है कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव पर विचार कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेना प्रमुखों से पूछा है कि क्या वे 25% से ज्यादा अग्निवीरों को स्थाई करने में सक्षम हैं? सेना प्रमुख जल्द इस बारे में सरकार को अपनी राय सौंप सकते हैं. बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार इस योजना पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ भी करार दिया है. 

सरकार को जल्द सौंपेंगे अपनी राय
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोरोना काल में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में भर्ती नहीं होने के कारण तीनों सेनाओं में जवानों के पद रिक्त हैं, इसलिए आने वाले दिनों में 25 प्रतिशत से ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी किया जा सकता है. वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने बताया कि सरकार ने तीनों सेनाओं से इस बारे में पूछा है. हम इस पर परामर्श कर रहे हैं और जल्द अपनी राय सरकार को सौंपेंगे. 

योजना में अभी क्या है व्यवस्था? 
केंद्र सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत तीनों सेनाओं में केवल चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है. चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को स्स्थायी किया जाता है. हालांकि, इसके लिए उन्हें अलग से एक टेस्ट पास करना होता है. अब सरकार 25% से अधिक अग्निवीरों को स्थायी कर सकती है. 

अगले साल कार्यमुक्त होगा पहला बैच
अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को निशाना बना रहा है. इसलिए सरकार पर भी योजना में सुधार का दबाव है. राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि मोदी सरकार की इस योजना को सेना पर थोपा गया है. जबकि सरकार इसका बचाव करती आई है. हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उसे अग्निवीर योजना में बदलाव के लिए काफी हद तक मजबूर कर दिया है. गौरतलब है कि अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में कार्यमुक्त होगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago