होम / खास खबर / हरभजन सिंह के बंगले में रहेंगे मनीष सिसोदिया, फिर भज्जी कहां जाएंगे?

हरभजन सिंह के बंगले में रहेंगे मनीष सिसोदिया, फिर भज्जी कहां जाएंगे?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ठिकाना बदल गया है. वह अपना सरकारी बंगला छोड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ठिकाना बदल गया है. वह अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के आवास पर शिफ्ट हो रहे हैं. कथित शराब नीति घोटाले में अपना नाम सामने आने के बाद सिसोदिया ने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके पास शिक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी. दरअसल, हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने CM पद छोड़ने के साथ ही अपना सरकारी आवास छोड़ने का ऐलान किया था. उन्हीं की राह पर चलते हुए सिसोदिया भी अपना सरकारी बंगला छोड़ रहे हैं.

अभी तक ये था ठिकाना
सिसोदिया आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट से राज्यसभा पहुंचने वाले हरभजन सिंह के आवास पर शिफ्ट होंगे. अब तक वह अपने परिवार के साथ AB-17, मथुरा रोड पर रह रहे थे. यह बंगला पार्टी लीडर आतिशी के नाम पर अलॉट है. अब चूंकि आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं, तो उन्हें सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित CM हाउस अलॉट हो गया है. ऐसे में उनके नाम से AB-17 आवास हट जाएगा. CM बनने से पहले तक आतिशी अपने निजी निवास में रह रही थीं.    

केजरीवाल कल छोड़ेंगे बंगला
इन सबके बीच सवाल यह है कि सिसोदिया के हरभजन सिंह को 32 राजेंद्र प्रसाद रोड पर अलॉट बंगले में शिफ्ट होने के बाद भज्जी कहां जाएंगे? इसका जवाब बेहद सरल है. हरभजन इस सरकारी बंगले के बजाये अपने निजी आवास में रहते हैं. ऐसे में यह बंगला खाली है, इसलिए मनीष सिसोदिया यहां रहने वाले हैं.  उधर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व CM अरविंद केजरीवाल कल यानी शुक्रवार को अपना सीएम आवास खाली करेंगे. उनका नया ठिकाना पार्टी सांसद अशोक मित्तल का आवास होगा. 

अपना कोई मकान नहीं
गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली में लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी केजरीवाल के पास अपना कोई निजी आवास नहीं है. इसलिए CM हाउस छोड़ने के बाद वह पार्टी सांसद के आवास पर शिफ्ट होंगे. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया है कि केजरीवाल AAP सांसद अशोक मित्तल के घर पर तब तक रहेंगे, जब तक की जनता उन्हें दोबारा दिल्ली का CM नहीं बना देती. गौरतलब है कि दिल्ली के कथित शराब नीति घोटले में केजरीवाल लंबे समय तक जेल में रहे हैं. कुछ वक्त पहले ही सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago