होम / खास खबर / महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से क्यों लगाई छलांग?

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से क्यों लगाई छलांग?

मुंबई स्थित मंत्रालय की बिल्डिंग से महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर ने छलांग लगा दी. नरहरी झिरवल तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए. उनके इस कदम से पूरे मंत्रालय में हड़कंप मच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है. गनीमत रही कि नीचे जाल लगा होने के कारण उनकी जान बच गई. कूदने के बाद झिरवल ​​​​​​जाल में फंस गए थे, जिसकी वजह से वो नीचे जमीन तक नहीं पहुंच पाए.  

मंत्रालय में मचा हड़कंप 
घटना की खबर लगते ही मंत्रालय में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने नरहरी झिरवल को जाल से सुरक्षित बाहर निकला. जानकारी के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के कारण झिरवल का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है. उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी मंत्रालय पहुंच चुकी है. झिरवल राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के विधायक हैं. बताया जा रहा है कि वे एकनाथ शिंदे सरकार की तरफ से धनगर समाज को ST का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ हैं. नरहरी झिरवल अपनी ही सरकार के फैसले की विरोध कर रहे हैं. 

विधायक खोसकर भी कूदे
नरहरी झिरवल के साथ ही विधायक हीरामन खोसकर ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी. उनकी जान भी डिप्टी स्पीकर की तरह नीचे मौजूद जाल की वजह से बच गई. आरक्षण के मुद्दे पर झिरवल और अन्य आदिवासी विधायकों ने आज यानी 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. लेकिन, जब बात नहीं बनी तो उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इस दौरान, झिरवल और खोसकर ने आदिवासी समुदाय के समर्थन में नारे भी लगाए.  नरहरि झिरवल ने CM से मिलने से पहले उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि CM शिंदे हमारी बात नहीं सुनेंगे तो हमारे पास प्लान बी तैयार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago