होम / खास खबर / Copycat: पहले महाराष्ट्र ने किया 'लाडली बहना' का जेरॉक्स, अब MP लाएगा लाडला भाई की कॉपी!

Copycat: पहले महाराष्ट्र ने किया 'लाडली बहना' का जेरॉक्स, अब MP लाएगा लाडला भाई की कॉपी!

मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र की लाडला भाई योजना की तर्ज पर लाडला भैया योजना की शुरुआत हो सकती है. इससे पहले महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश की लाडली बहना जैसी योजना शुरू की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच योजनाओं को कॉपी करने की होड़ दिखाई दे रही है. पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मध्य प्रदेश की लाडली बहना को कॉपी करके महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने वाली योजना का ऐलान किया और अब मध्य प्रदेश उसकी एक योजना को कॉपी करने के मूड में है. 

शिवराज ने नहीं दिया था जवाब
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य में लाडला भैया योजना शुरू करना चाहते हैं. इस योजना के तहत लड़कों को लाभान्वित किया जाएगा. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी और यह योजना विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई. शिवराज से एक रैली के दौरान युवा ने पूछ लिया था कि मामा भांजों के लिए योजना कब शुरू करेंगे? लेकिन, शिवराज सिंह ने इस सवाल को गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि, मध्य प्रदेश के युवा के इस सवाल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और अपने राज्य में लाडला भाई योजना शुरू कर दी. अब मोहन यादव भी ऐसी ही योजना शुरू करना चाहते हैं.  

दूर करेंगे लड़कों की नाराज़गी
मोहन यादव ने संकेत दिया है कि वह मध्य प्रदेश में लाडला भैया योजना शुरू की जा सकती है. दरअसल, मोहन यादव अच्छे से जानते हैं कि लाडली बहना योजना ने भाजपा के वोट बैंक को मजबूत किया है. पुरुषों में ज़रूर इस बात को लेकर नाराज़गी है कि प्रदेश सरकार ने उनके लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई. यादव इसी नाराज़गी को दूर करके चुनाव में और मजबूती हासिल करने के लिए लाडला भैया योजना शुरू कर सकते हैं. 

चुनाव से पहले ही होगी शुरुआत
प्रदेश की लाडली बहना योजना की आलोचना भी होती रही है. महिलाओं को बिना किसी कामकाज के 1500 रुपए महीना देने से राज्य के खजाने पर काफी बोझ बढ़ रहा है. अर्थशास्त्री ऐसी योजनाओं को अर्थव्यवस्था के लिए घातक मानते हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियां वोट की खातिर इनकी घोषणाएं करती रहती हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि मोहन यादव लाडला भैया की शुरुआत विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले करें, ताकि लाभ की संभावना को अधिकतम किया जा सके. 

ऐसी है महाराष्ट्र की योजना
वहीं, महाराष्ट्र की लाडला भाई योजना की बात करें, तो 12वीं पास करने वाले युवाओं को 6 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे. जबकि डिप्लोमा करने वाले युवाओं को आठ हजार और ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपए हर महीने राज्य सरकार देगी. युवा एक साल तक अप्रेंटिसशिप करेंगे और इस दौरान सरकार युवाओं को पैसे देगी. अप्रेंटिसशिप के अनुभव के आधार पर युवाओं  को नौकरी मिलेगी. महाराष्ट्र को इसी साल विधानसभा चुनाव से गुजरना है, इसी को ध्यान में रखते हुए एकनाथ शिंदे सरकार ने पुरुषों को लुभाने का प्रयास किया है. 

लड़के-लड़की में फर्क नहीं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी सरकार लड़का-लड़की में फर्क नहीं करती, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी. 'लाडला भाई' योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा भी दिया जाएगा. दरअसल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने युवा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सरकार ने 'लाडला भाई योजना' की घोषणा की. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना आपको मिल गई लेकिन आप हमारे लड़कों के बारे में भी सोचिए. राज्य में कई युवा बेरोजगार हैं, राज्य के विकास और रोजगार के लिए कोई योजना नहीं है. इसके जवाब में शिंदे ने लाड़ला भाई की घोषणा की.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago