होम / खास खबर / पानी-पानी दिल्‍ली को बचाने के लिए LG का एक्‍शन, अधिकारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

पानी-पानी दिल्‍ली को बचाने के लिए LG का एक्‍शन, अधिकारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

एलजी विजय कुमार सक्‍सेना ने दिल्‍ली में जगह जगह पानी भरने के बाद आपातकालीन बैठक लेते हुए 24 घंटे का इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्देश दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्‍ली में हुई प्री मानसून बारिश के पहले दिन जिस तरह का मंजर देश की राजधानी में देखने को मिला उसने केवल लोगों को ही परेशानी में नहीं डाला बल्कि सरकारी सिस्‍टम की भी कलई खोलकर सामने रख दी. चौतरफा फजीहत के बाद एक्‍शन में आए दिल्‍ली के एलजी ने सभी सीनियर अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर कई कदम उठाने का आदेश दिया है. एलजी ने अगले दो महीने के लिए सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है.

शुक्रवार को हुई आपात बैठक 
पानी पानी हुई दिल्‍ली में एलजी विजय कुमार सिन्‍हा ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर उन्‍हें कई निर्देश जारी किए हैं. एलजी ने सभी अधिकारियों की जहां अगले दो महीने तक छुटिटयां कैंसिल कर दी हैं वहीं दूसरी ओर तुरंत प्रभाव से आपातकालीन कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं. यही नहीं सभी अधिकारियों को सोमवार से प्राथमिकता के आधार पर नालों से गाद निकालने के भी निर्देश दिए हैं. यही नहीं सिंचाई एवं बाढ़ विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वो हथिनिकुंड बैराज पर नजर रखते हुए वहां के अधिकारियों के संपर्क में रहें. साथ ही जिन इलाकों में पानी जमा होता है वहां पानी निकालने के लिए पंप लगाने के भी निर्देश देने को कहा है. 

ये भी पढ़ें: शॉर्क टैंक की जज रही इस महिला की कंपनी ला रही है आईपीओ? जानिए कब से लगा सकेंगे पैसा

24 घंटे में बरसा 25 प्रतिशत पानी 
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में दिल्‍ली एनसीआर में 228 मिमी पानी बरसा है. 2024 से पहले ऐसी बारिश 1936 में दर्ज हुई थी. पूरी दिल्‍ली में मानसून में 800 मिमी बारिश होती है. जबकि केवल 24 घंटे में ही कुल मानसून की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. इसके कारण जहां सड़कें तालाब बन गई वहीं सभी मुख्‍य मार्गों पर घंटो जाम लग गया. इस जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आफिस तो देरी से पहुंचे ही साथ कई लोगों की गाडि़यां भी बारिश में खराब हो गई. 

किन इलाकों में भरा सबसे ज्‍यादा पानी 
देर रात से हो रही बारिश के कारण दिल्‍ली के जिन इलाकों में पानी भरा उनमें आईटीओ, लाजपत नगर, दिल्‍ली गेट, अंबेडकर नगर, एम्‍स, तिलक ब्रिज, एम्‍स फ्लाईओवर के नीचे, आजाद मार्केट अंडरपास, अणुव्रत मार्ग, लक्ष्‍मी नगर, एनएच 24, विनोद नगर, गांधी नगर, धौलाकुआं फ्लाईओवर के नीचे, और लाडो सराय जैसे इलाके ऐसे रहे जहां सबसे ज्‍यादा पानी भरा और उसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago