होम / खास खबर / जानिए पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में आ रहे हैं किन देशों की प्रमुख, छांवनी में बदली दिल्‍ली

जानिए पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में आ रहे हैं किन देशों की प्रमुख, छांवनी में बदली दिल्‍ली

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिए जहां शेख हसीना दिल्‍ली पहुंच चुकी हैं वहीं दूसरी ओर बाकी मेहमानों के कल दिल्‍ली पहुंचने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रविवार को पीएम मोदी एक बार फिर देश के पीएम की कमान संभालने जा रहे हैं. वो देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे पीएम बन जाएंगे जो तीन बार पीएम पद की शपथ ले रहा है. पीएम मोदी के इस शपथ ग्रहण के लिए सिर्फ पड़ोसी देशों के ही नहीं बल्कि दुनिया के कई दूसरे देशों के मेहमान और राष्‍ट्राध्‍यक्ष भी पहुंच रहे हैं.तकरीबन 9000 मेहमान पीएम मोदी के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचने जा रहे हैं जिनके लिए चौकस  सुरक्षा का ऐसा जाल बुना गया है कि परिंदा भी पर ना मार सके. 

पड़ोसी देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष होंगे शामिल 
पीएम मोदी 9 तारीख रविवार को शाम 7 बजे के बाद शपथ लेने जा रहे हैं. उनके शपथ ग्रहण के लिए राष्‍ट्रपति भवन में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिए जिन राष्‍ट्राध्‍यक्षों को न्‍यौता दिया गया है उनमें बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना, श्री लंका के प्रेसीडेंट रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के प्रेसीडेंट डॉ. मोहम्‍मद मोइज्‍जू, सेशेल्‍स के उपराष्‍ट्रपति अहमद अफीफ, मारीसियस के पीएम प्रवींद कुमार, नेपाल के पीएम पुष्‍प कमल दहल प्रचंड और भूटान के पीएम टीशेरिंग टोब्‍गे शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: अब सैटेलाइट तकनीक से होगा टोल कलेक्‍शन, NHAI ने शुरू की तैयारी

राष्‍ट्रपति के डिनर में शामिल होंगे सभी राष्‍ट्राध्‍यक्ष 
पीएम मोदी के अपने सभी मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद सभी राष्‍ट्राध्‍यक्षों के लिए राष्‍ट्रपति की ओर से डिनर का भी आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अब तक कई देशों के प्रमुख भारत पहुंच चुके हैं. इनमें बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं. जबकि बाकी सभी के रविवार को दिल्‍ली पहुंचने की तैयारी है. पीएम मोदी का शपथ ग्रहण में उद्योग जगत से लेकर बॉलीवुड और दूसरे कई क्षेत्रों के नामी लोगों के पहुंचने की भी उम्‍मीद है. यही नहीं संसद भवन में काम करने वाले श्रमिक भी उनके शपथ ग्रहण में पहुंच सकते हैं. 

छावनी में तब्‍दील हुई दिल्‍ली 
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए दिल्‍ली को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है. दिल्‍ली के आकाश को जहां नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर राष्‍ट्रपति भवन में थ्री लेयर सिक्‍योरिटी का इंतजाम किया गया है. इस थ्री लेयर सिक्‍योरिटी में सबसे बाहरी लेयर का जिम्‍मा दिल्‍ली पुलिस के पास होगा जबकि उसके बाद अंदर एनएसजी और एसपीजी को कमान दी गई है. सुरक्षा और खूफिया एजेंसियां भी इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गई हैं. लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी की 240 सीटें आई हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की 99 सीटें आई हैं. बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा ना मिलने के कारण अब सरकार जेडीयू और टीडीपी के समर्थन से बन रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago