होम / खास खबर / IT Hub कहा जाने वाला ये शहर आज ही के दिन बना था भारत का हिस्सा 

IT Hub कहा जाने वाला ये शहर आज ही के दिन बना था भारत का हिस्सा 

भारत लगातार हैदराबाद के विलय के प्रयास में लगा था, लेकिन निजाम उस्मान अली खान आसिफ कुछ और ही चाहते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय अर्थव्यवस्था में हैदराबाद का अहम योगदान है. हैदराबाद दक्षिण भारत में उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र और आईटी हब है. आज ही के दिन यानी 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद का भारत में विलय हुआ था. हालांकि यह विलय आसान नहीं था. इसके लिए काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा था. दरअसल, देश की आजादी के बाद अधिकतर रजवाड़े भारत में शामिल हो गए थे, लेकिन हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर इसके लिए तैयार नहीं थे. ये अलग देश के रूप में मान्यता पाना चाहते थे.

ये चाहते थे निजाम
राष्ट्रीय उत्पादन की दृष्टि से हैदराबाद की गिनती सबसे राजघरानों में होती थी, इसलिए भारत में इसका विलय बेहद महत्वपूर्ण था. लेकिन हैदराबाद के निजाम उस्मान अली खान आसिफ न पाकिस्तान और न ही भारत में शामिल होना चाहते थे. भारत छोड़ने के समय अंग्रेजों ने हैदराबाद को स्वतंत्र राज्य बने रहने का भी प्रस्ताव दिया था. हैदराबाद में निजाम और सेना में वरिष्ठ पदों पर मुस्लिम थे, लेकिन वहां की ज्यादातर आबादी हिंदू. वहां के निजाम ने ब्रिटिश सरकार से हैदराबाद को राष्ट्रमंडल देशों के तहत स्वतंत्र राजतंत्र का दर्जा देने का आग्रह किया था, लेकिन ब्रिटिश निजाम के इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए.

पटेल चाहते थे कड़ी कार्रवाई
भारत लगातार हैदराबाद के विलय के प्रयास में लगा था, लेकिन उस्मान अली खान आसिफ ना-नुकुर किए जा रहे थे. इसके बाद भारत के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने उनसे सीधे भारत में विलय का आग्रह किया. मगर निजाम ने इसके उलट 15 अगस्त 1947 को हैदराबाद को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया. इस फैसले ने भारत और हैदराबाद के बीच की खाई को चौड़ा कर दिया. पटेल कड़ी कार्रवाई चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू शांतिपूर्ण समाधान के रुख पर कायम थे.

आख़िरकार बोल दिया हमला  
इस बीच, यह खबरें आने लगीं कि हैदराबाद के निजाम हथियार खरीदने और पाकिस्तान के साथ सहयोग की कोशिशों में लगे हैं. इस पर नाराज़ सरदार पटेल ने कहा कि हैदराबाद भारत के पेट में कैंसर के समान है और इसका समाधान सर्जरी से ही होगा. इसके बाद हैदराबाद पर सैन्य कार्रवाई का फैसला लिया गया. 13 सितंबर 1948 को भारतीय सेना ने हैदराबाद पर हमला बोला. इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन पोलो' का नाम दिया गया, क्योंकि उस समय हैदराबाद में दुनिया में सबसे ज्यादा 17 पोलो के मैदान थे. 17 सितंबर की शाम को हैदराबाद की सेना ने हथियार डाल दिए और हैदराबाद भारत का हिस्सा बन गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

7 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

16 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago