होम / खास खबर / जिस मुल्क में महफूज नहीं मां, वहां लौटने को तैयार सजीब के बारे में कितना जानते हैं आप?

जिस मुल्क में महफूज नहीं मां, वहां लौटने को तैयार सजीब के बारे में कितना जानते हैं आप?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और मुल्क छोड़ने को विवश हुईं शेख हसीना के बेटे ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का राजनीतिक करियर अब खत्म माना जा रहा है. हसीना को अपनी जान बचाकर मुल्क छोड़कर भागना पड़ा है और वह इस समय भारत में हैं. इस बीच, हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय (Sajeeb Wazed) ने बांग्लादेश जाकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. कुछ समय पहले जॉय ने कहा था कि उनका राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल दिया है. वह बांग्लादेश लौटकर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

कई पार्टी लीडर्स की हत्या 
शेख हसीना 5 अगस्त को मुल्क छोड़कर निकल आई थीं. तब से अब तक उनकी पार्टी अवामी लीग के कई नेताओं की हत्या हो चुकी है. एक मीडिया हाउस से बातचीत में सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि मैं पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा. अगर मुझे राजनीति में उतरने की जरूरत पड़ी, तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं. 

वापस लौटेंगी हसीना
जॉय ने यह भी कहा कि मेरी मां अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद राजनीति से संन्यास लेने वाली थीं. मेरी कभी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं रही, लेकिन बांग्लादेश के मौजूदा हालात देखकर मुझे पार्टी की खातिर सक्रिय होना पड़ा है. ज़रूरत पड़ी तो मैं चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटूंगा.जॉय ने दावा किया कि उनकी मां की किसी देश में शरण लेने की योजना नहीं है. अंतरिम सरकार के देश में चुनाव कराने का फैसला किए जाने के बाद वह बांग्लादेश लौट जाएंगी. 

PM के सलाहकार भी रहे
27 जुलाई 1971 को जन्मे साजिब वाजेद जॉय या साजिब अहमद वाजेद बिज़नेसमैन  हैं. वे बांग्लादेश अवामी लीग पार्टी के सदस्य हैं और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मामलों पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. वाजेद का जन्म बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान ढाका में हुआ था. अगस्त 1975 में बांग्लादेश में सैन्य तख्तापलट के दौरान उनके दादा-दादी और चाचा की हत्या कर दी गई थी. लेकिन जॉय, उनके माता-पिता और उनकी चाची बच गए क्योंकि सभी उस समय पश्चिम जर्मनी की यात्रा पर थे. 

भारत में की है पढ़ाई
सजीब वाजेद जॉय ने भारत के बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाई की, जिसमें नैनीताल का सेंट जोसेफ कॉलेज और तमिलनाडु का कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं. इसके अलावा. उन्होंने University of Bangalore से कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षा भी ली है. इसके बाद वह हायर स्टडीज के लिए अमेरिका की University of Texas चले गए.  शेख हसीना के बेटे जॉय इस समय वॉशिंगटन में रहते हैं और यहीं उन्होंने अपना बिज़नेस सेटअप किया हुआ है. वे Wazed Consulting नामक कंपनी के प्रेसिडेंट हैं. वहीं, शेख हसीना की बेटी सायमा साइकोलॉजिस्ट और हेल्थ एक्टिविस्ट हैं. वे WHO के लिए काम करती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago