होम / खास खबर / नए साल पर सूरज सा चमका हमारा देश, ISRO के ‘आदित्य' ने रच दिया इतिहास

नए साल पर सूरज सा चमका हमारा देश, ISRO के ‘आदित्य' ने रच दिया इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य L1’ अपनी मंजिल पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंतरिक्ष में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाई है. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य L1’ (Aditya L1) आज शाम 4 बजे के करीब अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. ISRO ने इसे कमांड देकर L1 पॉइंट की हेलो ऑर्बिट में इन्सर्ट कर दिया है. इसी के साथ 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुरू हुई ‘आदित्य L1’ की यह यात्रा अपने मुकाम पर पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नए साल के मौके पर मिली इस बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी है. बता दें कि नए साल की शुरुआत भारत के लिए काफी अच्छी रही है. हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर ग्लोबल एजेंसियों ने सकारात्मक रुख दर्शाया है. हमारा शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हमारे विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर भी अच्छी खबर आई है. 

महत्वपूर्ण स्थान है L1 
लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 उन पांच पोजिशन में से एक है, जहां सूर्य और पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां एक-दूसरे को संतुलित रखती हैं. इन पांचों स्थितियों में L1 सबसे स्थिर स्थान है. आदित्य इस L1 पॉइंट पर पहुंच चुका है. स्पेसक्राफ्ट में 440N लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) लगी है, जिसकी सहायता से आदित्य-L1 को हेलो ऑर्बिट में पहुंचाया गया है. यह मोटर इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) में इस्तेमाल की गई मोटर के जैसी ही है. L1 अंतरिक्ष में ऐसा स्थान है, जहां पृथ्वी और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां संतुलित होती हैं. हालांकि L1 तक पहुंचना और स्पेसक्राफ्ट को इस ऑर्बिट में बनाए रखना अपने आप में एक कठिन टास्क है. L1 का ऑर्बिटल पीरियड करीब 177.86 दिन का है.

अब क्या मिलेगा फायदा?
हेलो ऑर्बिट से आदित्य विभिन्न कोणों से सूर्य का अध्ययन कर सकेगा. आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट 126 दिनों में 15 लाख किमी की दूरी तय करने के बाद L1) पर पहुंच गया है. बता दें कि अभी तक ISRO धरती पर लगे टेलिस्कोप से सूर्य का अध्ययन करता था. हालांकि, इससे सूर्य के वातावरण का गहराई से पता नहीं चलता है. अब इसरो के लिए सूर्य का गहराई से अध्ययन करना आसान हो जाएगा. पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है - भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की. भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची. यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago