होम / खास खबर / गुप्त साम्राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की मिलेगी जानकारी, जानिए कब और कहां?

गुप्त साम्राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की मिलेगी जानकारी, जानिए कब और कहां?

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में ‘ट्रेजर्स ऑफ गुप्ता एंपायर’ नामक पुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन होने जा रहा है. इस मौके पर गुप्त साग्राज्य के वास्तविक सिक्कों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में ‘ट्रेजर्स ऑफ गुप्ता एंपायर’ नामक पुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन होने जा रहा है. प्रख्यात इतिहासकार संजीव कुमार द्वारा लिखित यह पुस्तक भारत के सबसे गौरवशाली साम्राज्यों में से एक की समृद्ध धरोहर को उजागर करती है. इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में लोगों को गुप्त साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास के साथ उस समय की  कला और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

कब होगा कार्यक्रम?
गुरुवार यानी 12 सितंबर 2024 को यह कार्यक्रम कल शाम 4:00 बजे नई दिल्ली स्थित IGNCA के समवेत ऑडिटोरियम में आयोजित होगा.  

गुप्त साग्राज्य के वास्तविक सिक्कों की प्रदर्शनी
गुप्त साम्राज्य (320-550 ईस्वी) को भारत का स्वर्ण युग माना जाता है, जो कला, साहित्य, विज्ञान और शासन में अतुलनीय उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है. यह पुस्तक विशेष रूप से गुप्तकालीन कला और उनके दुर्लभ सिक्कों पर केंद्रित है, जो इस काल की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि को दर्शाते हैं. इस मौके पर दर्शकों को गुप्त साम्राज्य के वास्तविक सिक्कों का दुर्लभ संग्रह देखने का अवसर मिलेगा, जो उस दौर की अद्वितीय कलात्मकता और संपन्नता से साक्षात्कार कराएगा.

भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से होगी पहचान
यह पुस्तक विमोचन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा बल्कि गुप्त साम्राज्य के ऐतिहासिक योगदान पर गहन अंतर्दृष्टि भी प्रदान करेगा. यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसकी गहराई को जानने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा. यहां लोगों को विद्वानों की बहुमूल्य अंतर्दृष्टियों और दुर्लभ कलाकृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

ये होंगे वक्ता
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में आईएनजीसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के.के. थपलियाल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार मंजुल और भारतीय सिक्का सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुलकर्णी शामिल होंगे. इसके साथ ही, पुस्तक के लेखक संजीव कुमार और IGNCA के निदेशक प्रो. (डॉ.) रमेश सी. गौर भी अपने विचार साझा करेंगे.

इसे भी पढ़ें-Maruti Suzuki ने ईवी सेक्टर में उतरने के साथ इन देशों में एक्सपोर्ट की बनाई योजना, युवाओं को मिलेगा रोजगार!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

3 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

1 hour ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

3 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago