होम / खास खबर / बाल बाल बचे 177 हवाई यात्री! IndiGo के इंजन में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

बाल बाल बचे 177 हवाई यात्री! IndiGo के इंजन में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

एविएशन मंत्रालय ने अधिकारियों से जांच करके रिपोर्ट मांगी है. मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि DGCA के अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो मामले की जांच करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कल की शाम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एक भयावह शाम थी, इंडिगो विमान एक इंजन में अचानक आग लगने से पूरे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई. विमान के इंजन में आग लगने की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. 

IndiGo के इंजन में लगी आग
कल शाम इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2131 ने दिल्ली से बैंगलुरू के लिए उड़ान भरी, रनवे पर ही टेकऑफ के तुरंत बाद अचानक उसके दाहिने इंजन में आग लग गई. इसके बाद टेकऑफ को रद्द कर दिया गया और एयरक्राफ्ट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. इस विमान में 177 यात्री सवार थे. इस घटना का एक यात्री ने वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में दिख रहा है कि विमान के दायें विंग से आग की लपटें उठ रही हैं और चिंगारियां भी निकल रही हैं. इस घटना के बाद दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई. 

IndiGo का बयान
इस घटना के बाद एयरलाइन ने बयान जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि दिल्ली से बैंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा. जिसके बाद टेक ऑफ को रद्द कर दिया गया और विमान को लैंड करवा लिया गया. सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं. यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

मंत्रालय ने जांच के आदेश दिये
इस मामले पर अब एविएशन मंत्रालय ने अधिकारियों से जांच करके रिपोर्ट मांगी है. मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि DGCA के अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो मामले की जांच करें और जितनी जल्दी हो सके रिपोर्ट सौंपे.

इस घटना का वीडियो कुछ यात्रियों ने बनाया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर मौजूद कंट्रोल रूम को IndiGo के इंजन में आग लगने की घटना को लेकर CISF कंट्रोल रूम से एक फोन आया, विमान में 177 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे, यात्रियों को बाद में सुरक्षित विमान से उतार लिया गया. सूत्रों के मुताबिक रनवे पर टैक्सिंग के दौरान Indigo विमान के पीछे SpiceJet के विमान में मौजूद पायलट ने विमान में आग की लपटें देखीं, तो उसने तुरंत ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विमान का टेक ऑफ तुरंत रोक लिया गया. 

VIDEO: iPhone 14 Pro का स्टॉक खत्म, केंद्रीय मंत्री ने की Apple से बात


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

50 minutes ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

20 minutes ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

33 minutes ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

39 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago