होम / खास खबर / Canada के नागरिकों की Bharat में एंट्री बैन, सरकार ने वीजा सर्विस पर रोक लगाई

Canada के नागरिकों की Bharat में एंट्री बैन, सरकार ने वीजा सर्विस पर रोक लगाई

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. जिसका मतलब है कि कनाडा के नागरिक फिलहाल भारत नहीं आ सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा के बीच चल रही टेंशन बढ़ती जा रही है. दोनों तरफ से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे हालात और बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है. इस बीच, मोदी सरकार ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं (Visa Services) सस्पेंड कर दी हैं. अगले आदेश तक ये सेवाएं निलंबित रहेंगी. बता दें कि कोरोना महामारी के बाद यह पहला मौका है जब भारत सरकार ने वीजा सर्विस सस्पेंड करने का फैसला लिया है. 

लगातार बढ़ रहा तनाव
G-20 शिखर सम्मेलन के बाद से कनाडा और भारत के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है. दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर (Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar) की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था, जिस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. तनाव को और बढ़ाते हुए कनाडा ने पहले भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का फरमान सुनाया, जिसके जवाब में भारत ने ऐसा ही किया. जिस तरह के हालत हैं उसे देखते हुए रिश्तों के बेहतर होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है.

औपचारिक घोषणा नहीं
वीजा सर्विसेज को सस्पेंड करने के बारे में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. कनाडा में वीजा सर्विसेज देने वाली कंपनी BLS International द्वारा इस बारे में एक मैसेज पोस्ट किया गया है. कंपनी के अनुसार, ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर, 2023 से भारतीय वीजा सर्विसेज को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि उसे भारतीय मिशन से यह नोटिस मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago