होम / खास खबर / हल्के टैंक बनाने के लिए भारत ने किया अमेरिका का रुख, क्या है पूरा मामला?

हल्के टैंक बनाने के लिए भारत ने किया अमेरिका का रुख, क्या है पूरा मामला?

प्रोजेक्ट पिछले साल मंजूर किया था और L&T (Larsen and Toubro) ने DRDO के साथ मिलकर एक प्रोटोटाइप भी बनाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत ने देश में बनाये जाने वाले हलके टैंकों के इंजन के लिए अमेरिकी कंपनी Cummins का रुख किया है. आपको बता दें कि ऊंची जगहों पर आम टैंक नहीं बल्कि कम वजह वाले हलके टैंक ही नियुक्त किये जाते हैं और फिलहाल चीन द्वारा ऊंची जगहों पर टैंकों की नियुक्ति की गई है और चीन की इसी रणनीति को टक्कर देने के लिए भारत द्वारा हलके टैंक बनाने की कोशिश की जा रही है. 

प्रोजेक्ट में हुई देरी
देश में हल्के टैंकों को विकसित करने का प्रोजेक्ट पिछले साल मंजूर किया था और L&T (Larsen and Toubro) ने DRDO के साथ मिलकर एक प्रोटोटाइप भी बनाया था. लेकिन इंजन प्रदान करने के लिए जिस जर्मन कंपनी का चयन किया गया था वह वजन कम होने और ताकत ज्यादा होने की वजह से मुसीबतों में फंस गई और उसके बाद कंपनी और भारत के बीच समझौता नहीं हो पाया. मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया है कि कई महीनों तक लगातार मोल-भाव करने के बावजूद जर्मन कंपनी समय पर इंजन की सप्लाई करने के लिए तैयार नहीं हो पाई और इस वजह से हलके टैंक बनाने के प्रोजेक्ट में देरी होने लगी. 

क्या है पूरा मामला?
इसके बाद DRDO और L&T (Larsen and Toubro) ने फैसला लिया कि अमेरिकी कंपनियों के साथ ही बातचीत की जाए और इसी फैसले के मद्देनजर Cummins के ऑफर को मंजूरी दे दी गई. भारतीय सेना (Indian Army) का अनुमान है कि लद्दाख में नियुक्ति के लिए उन्हें लगभग 354 हलके टैंकों की जरूरत होगी. आपको बता दें कि L&T और DRDO साथ मिलकर लगभग 59 टैंकों का निर्माण करेंगे और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा अन्य टैंकों के निर्माण के लिए किसी और भारतीय कंपनी की खोज की जायेगी और इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी जारी किया जाएगा. 

कहां इस्तेमाल होंगे हल्के टैंक?
देश में ही हलके टैंक विकसित करने के इस प्रोजेक्ट को ‘जोरावर’ का नाम दिया गया है. इन टैंकों में AI, ड्रोन वॉरफेयर और एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स भी प्रदान किये जायेंगे. L&T और DRDO द्वारा निर्मित टैंकों को K9 वज्र आर्टिलरी की चेसिस पर ही बनाया जाएगा. ये हलके टैंक हर प्रकार के क्षेत्र में सर्विस प्रदान कर पाएंगे, फिर चाहे वो ऊंची जगहें हों या फिर आइलैंड ही क्यों न हों.
 

यह भी पढ़ें: बजट किंग बनकर Xiaomi-Realme को टक्कर देगा Samsung Galaxy A05s?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

40 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago