होम / खास खबर / Canada से विवाद में अब Bharat ने उठाया ये कदम, 'अपनों' को किया सावधान

Canada से विवाद में अब Bharat ने उठाया ये कदम, 'अपनों' को किया सावधान

भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है. अब भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा (India-Canada) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच, भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की तरफ से जारी इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में भारतीय राजनयिकों और उन भारतीयों को निशाना बनाया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ हैं. इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं सामने हैं.

कनाडा में भारतीयों की आबादी 
विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि भारतीय उच्चायोग/वाणिज्य दूतावास कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा. गौरतलब है कि 4 करोड़ की कुल आबादी वाले कनाडा में भारतीय मूल के करीब 15 लाख लोग रहते हैं. इनमें 2021 की जनगणना के अनुसार, सिखों की संख्या 7 लाख 70 हजार है. पंजाब के लोग न केवल कनाडा में नौकरी करते हैं, बल्कि वहां के कारोबारी जगह में भी उनका अच्छा-खासा दबदबा है. खासकर, कृषि और डेयरी फार्मिंग आदि सेक्टर पर पंजाबियों का कब्जा है. पंजाब के अलावा, कनाडा में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और दक्षिण भारतीय राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में हैं. 

स्टूडेंट्स पर लटकती तलवार
भारत से हर साल हजारों स्टूडेंट्स कनाडा पढ़ाई करने जाते हैं. अगर दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ते हैं, तो इन स्टूडेंट्स पर भी संकट आ सकता है. स्थानीय सरकार भारतीय स्टूडेंट्स के लिए नियम सख्त कर सकती है. इसके अलावा, उनका स्टूडेंट वीजा रद्द कर उन्हें डिपोर्ट करने का अधिकार भी उसके पास है. उधर, दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है. भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध काफी अच्छे रहे हैं. दोनों देश एक-दूसरे के यहां से कुछ न कुछ मंगवाते रहे हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करते रहे हैं. फाइनेंशियल ईयर 2023 में भारत ने कनाडा 4.11 अरब डॉलर (करीब 34 हजार करोड़ रुपए) का सामान निर्यात किया था. जबकि उसका आयात 4.17 अरब डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपए) का था. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान दोनों देशों के बीच 7 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा बढ़कर 8.16 अरब डॉलर पहुंच गया. व्यापारियों को डर है कि विवाद सुलझने के बजाए और उलझ गया, तो उन्हें घाटा उठाना पड़ सकता है. 

आखिर क्या है पूरा विवाद?
भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान को लेकर विवाद की स्थिति पहले भी निर्मित होती रही है, लेकिन ताजा विवाद की शुरुआत नई दिल्ली में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई. PM मोदी ने G-20 समिट में भाग लेने पहुंचे कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने कनाडा में बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों का मुद्दा उठाया. साथ ही उनसे उनकी धरती पर चल रही अलगाववादी गतिविधियां रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा. इस पर कनाडा के PM ट्रूडो ने कह डाला कि भारत सरकार को कनाडा के घरेलू मामलों में दखल नहीं देनी चहिए. कनाडा पहुंचते ही जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बयान दिया कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर कनाडा का नागरिक था और भारत पर उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया. जवाब में भारत सरकार ने दिल्ली में मौजूद कनाडा के डिप्लोमैट को 5 दिन में देश छोड़ने का आदेश दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago