✕

होम / खास खबर / जापान-रूस को पीछे छोड़ भारत बना एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

जापान-रूस को पीछे छोड़ भारत बना एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

एशिया पावर इंडेक्‍स में भारत से ऊपर चीन और पहले स्‍थान पर अमेरिका है. पाकिस्‍तान 16वें स्‍थान पर है जबकि रूस को छठवां स्‍थान मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत (India), जापान (Japan) को पीछे छोड़ एशिया पावर इंडेक्स (Asia Power Index) में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है जो पूरी दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का संकेत दे रहा है. भारत ने ये उपलब्धि अपने डायमिक ग्रोथ, युवा जनसंख्या, अर्थव्यवस्था के विस्तार के चलते हासिल किया है. 2024 एशिया पावर इंडेक्स की खास बात ये है कि रीजनल पावर रैकिंग में भारत का कद लगातार बढ़ता रहा है.

भारत ने छोड़ा जापान को पीछे

लॉवी इंस्टीच्युट (Lowy Institute) ने 2024 एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है जिसमें अमेरिका (United States) 81.7 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. चीन 72.7 अंकों को साथ दूसरे, 39.1 अंकों के साथ भारत तीसरे और 38.9 अंकों के साथ अब जापान चौथे स्थान पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया 31.9 अंकों के पांचवे और 31.1 अंकों के साथ रूस छठे स्थान पर है. भारत के प्वाइंट में 2.8 अंकों की बढ़ोतरी आई है जिससे वो एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर आ गया है.   

एशिया पावर इंडेक्स में क्यों बढ़ा कद? 

कोरोना महामारी के बाद भारत के आर्थिक रिकवरी में जोरदार तेजी देखने को मिली है जिससे इसके इकोनॉमिक कैपेबिलिटी में 4.2 अंकों का उछाल देखने को मिला है. भारत की बड़ी आबादी और मजबूत जीडीपी के चलते पर्चेजिंग पावर पैरिटी (Purchasing Power Parity) के टर्म्स में भारत अब दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत के फ्यूचर रिसोर्सेज स्कोर में 8.2 प्वाइंट्स का उछाल मिला है जो भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड की ओर इशारा कर रहा है. अपने प्रतिद्वंदी चीन और जापान के मुकाबले भारत को अपने युवा जनसंख्या का बड़ा फायदा मिल रहा है और आने वाले दशकों में इसके चलते आर्थिक विकास और लेबर फोर्स में भारी विस्तार देखने को मिलेगा.   

बढ़ेगा भारत का प्रभाव 

2024 एशिया पावर इंडेक्स भारत को एशिया में बड़ी ताकत के रूप में दिखा रहा है. देश का पर्याप्त रिसोर्सेज बेस भविष्य के ग्रोथ के लिए अपार संभावना प्रदान करता है. भारत के लिए दृष्टिकोण बेहद आशावादी है. आर्थिक विकास में जारी तेजी और बढ़ते वर्कफोर्स के चलते आने वाले वर्षों में भारत के प्रभाव में और बढ़ोतरी आएगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

3 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

4 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

6 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

8 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago