होम / खास खबर / ICICI बैंक के ग्राहक रहें सावधान! इस दिन बंद रहेगी ये सेवा, जानिए वजह

ICICI बैंक के ग्राहक रहें सावधान! इस दिन बंद रहेगी ये सेवा, जानिए वजह

ICICI बैंक की RTGS सर्विस 14 दिसंबर रात के 11:55 बजे से 15 दिसंबर सुबह 6 बजे तक प्रभावित होगी. इस दौरान मेंटेनेंस का काम चलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है, जिसके बारे में बैंक ने पहले ही ई-मेल भेजकर सूचित कर दिया है. 14 दिसंबर रात के 11:55 बजे से 15 दिसंबर सुबह 06:00 बजे तक बैंक मेंटेनेंस का काम करेगा. इसका असर बैंक की RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सर्विस) पर पड़ेगा. इस दौरान RTGS के माध्यम से पैसों का लेन-देन नहीं हो पाएगा. हालांकि, कस्टमर्स इस दौरान iMobile या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से NEFT,IMPS और UPI के जरिए फंड ट्रांसफर कर पाएंगे. 

क्या है RTGS?

RTGS मनी ट्रांसफर करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं. ऑनलाइन मोड जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, iMobile Pay app या Pockets app से किए गए RTGS पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि बैंक की किसी भी शाखा से 2 लाख से 5 लाख तक के RTGS ट्रांजेक्शन पर GST के अलावा 20 रुपये चार्ज लिया जाएगा. इसके अलावा, 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पर 45 रुपये + GST का भुगतान करना होगा. फंड ट्रांसफर हो जाने का मैसेज मिलने के 30 मिनट के भीतर खाते में पैसे आ जाते हैं.

आप चाहें तो RTGS के जरिए होने वाले लेन-देन को किसी भी तीन कार्य दिवस के दरिमयान पहले से भी शेड्यूल कर सकते हैं. RTGS में जिन दो बैंक खातों के बीच पैसों का लेन-देन होना है, उसकी पूरी डिटेल देनी होती है. जिस बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाने हैं उसका IFSC भी लगता है. 

NET Banking के जरिए ऐसे करें RTGS

NET Banking के जरिए RTGS का इस्तेमाल से पैसों का लेन-देन करना भी बेहद आसान है. पहले लॉग इन करें और जिन्हें पैसे भेजे जाने हैं उनका डिटेल ऐड करें. इसके बाद  ‘Funds Transfer’टैब के भीतर  ‘Payments and Transfer’ टैब में जाए और ‘Add a Payee’ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद ‘Other Bank Payee’ऑप्शन में जाकर लाभार्थी का बैंक अकाउंट डिटेल या क्रेडिट कार्ड नंबर दर्ज कराएं. IFSC कोड के साथ बैंक और शाखा का नाम डालें. अब ‘Confirm’पर क्लिक करें. इसके साथ ही आए OTP को दर्ज कराएं. रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही मिनटों बाद पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago