होम / खास खबर / Ambani तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, सुरक्षा पर होता है इतना खर्चा

Ambani तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, सुरक्षा पर होता है इतना खर्चा

मुकेश अंबानी को लगातार मिल रही धमकियों के चलते पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. वो धमकी भरा मेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को लगातार धमकियां मिल रही हैं. पिछले 4 दिनों में ही उन्हें 3 बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. ईमेल के माध्यम से मिलीं इन धमकियों में आरोपी ने पैसे की मांग की है. पहले अंबानी से 20 करोड़ मांगे गए, फिर 200 और अब 400 करोड़ की फिरौती मांगी गई है. अंबानी को मिली धमकियों के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. वैसे, देश के सबसे अमीर कारोबारी अंबानी का सुरक्षा घेरा इतना मजबूत रहता है कि किसी अंजान शख्स का उन तक पहुंचना संभव नहीं.  

कारोबार फैला रहे अंबानी
मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी पर हर साल बड़ी रकम खर्च की जाती है. उन्हें Z+ स‍िक्‍योर‍िटी मिली हुई है. इसके अलावा, निजी गार्ड्स भी अंबानी के साथ हर पल रहते हैं. 85.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी दौलत के मामले में अंबानी से काफी आगे थे, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह पलट चुकी है. Bloomberg Billionaires Index में अंबानी 11 नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडानी 60.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें नंबर पर. 

ऐसी है अंबानी की सुरक्षा
मुकेश अंबानी की सुरक्षा में विदेशी हथियार से लैस कमांडो से लेकर CRPF के जवान तैनात रहते हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की सिक्योरिटी में 10 से ज्‍यादा NSG कमांडो, मुंबई पुलिस के अध‍िकारी और करीब 58 सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं. इन जवानों के पास बुलेट प्रूफ गाड़ियां और विदेशी हथियार रहते हैं. इसके अलावा, अंबानी के 15 से 20 पर्सनल स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड भी उनकी हिफाजत में तैनात रहते हैं. खर्च की बात करें, तो मुकेश अंबानी की सुरक्षा पर हर महीने 20 लाख से ज्यादा खर्च होता है. खास बात ये है कि सरकार की तरफ से मिली जेड प्लस सिक्योरिटी का खर्च भी अंबानी खुद ही उठाते हैं. जबकि अधिकांश मामलों में सरकार इस खर्चे को वहन करती है.

खास है जर्मनी की ये गन
अंबानी की सुरक्षा में तैनात कमांडो के पास जर्मनी में निर्मित हेकलर एंड कोच MP5 सब मशीन गन सहित कई तरह के मार्डन हथ‍ियार रहते हैं. इस गन से एक मिनट में 800 राउंड गोलियां दागी जा सकती हैं. अंबानी के पास 15 से 20 पर्सनल स‍िक्‍योर‍िटी गार्ड भी हैं, जो साये की तरह हर पल उनके साथ रहते हैं. इन सभी गार्ड्स को इजरायल की स‍िक्‍योर‍िटी फर्म से ट्रेनिंग मिली हुई है. गौरतलब है कि साल 2021 में अंबानी के घर एंटील‍िया के बाहर व‍िस्‍फोटक से भरी कार भी बरामद हुई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

39 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago