होम / खास खबर / इस सुपर मॉडल ने छोड़ा Twitter, मस्क के बारे में कह दी ये बड़ी बात 

इस सुपर मॉडल ने छोड़ा Twitter, मस्क के बारे में कह दी ये बड़ी बात 

ईलॉन मस्क के ट्विटर का बॉस बनने के बाद से अब कई बड़ी हस्तियां या तो ट्विटर छोड़ चुकी हैं या उन्होंने ऐसा करने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क में ट्विटर की कमान संभालते ही कंपनी में बड़े उलटफेर हो रहे हैं. अब तक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. इसके अलावा, भी मस्क की टीम कई बड़े बदलावों पर काम कर रही है. इस बीच, हॉलीवुड की सुपर मॉडल गीगी हदीद ने ट्विटर छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि अब ट्विटर किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रहा है. बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ईलॉन मस्क के फैसलों की तारीफ कर चुकी हैं.  

ट्विटर के भविष्य की चिंता
वैसे, हदीद अकेली नहीं हैं जिन्हें ट्विटर का भविष्य अंधकारमय लग रहा है. दुनियाभर की कई हस्तियों ने ट्विटर में हो रहे बदलावों चिंता जताई है औरमस्क के फैसलों को लेकर उनकी आलोचना भी की है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में गीगी हदीद की तरह कई दूसरी सेलिब्रिटीज भी ट्विटर को अलविदा कह सकती हैं. हदीदी का कहना है कि ईलॉन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद यह अब किसी के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है.  

इन्होंने भी बोला बाय  
अब कई बड़ी हस्तियां या तो ट्विटर छोड़ चुकी हैं या उन्होंने ऐसा करने का ऐलान किया है. इसमें हॉलीवुड सिंगर Toni Braxton, Ken Olin, Shonda Rhimes, Sara Bareilles, Brian Koppelman और Alex Winter शामिल हैं. इसके अलावा, कई सेलिब्रिटीज ने लोगों से ट्विटर को अलविदा कहने की अपील भी की है. उनका मानना है कि ट्विटर अब गलत हाथों में जा चुका है. खबर यह भी है कि कुछ कंपनियों ने ट्विटर को विज्ञापन देने से रोक लगा दी है. 

गलती सुधार रही कंपनी
उधर, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Twitter नौकरी से निकाले जा चुके कुछ कर्मचारियों को वापस बुला रही है. कंपनी उन लोगों को दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कह रही है, जिन्हें गलती से छंटनी का मेल भेजा गया था. रिपोर्ट में नाम न छापने की शर्त पर बताया गया है कि छंटनी के शिकार हुए ऐसे कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि उन्हें फिर से मेल आया है और Twitter दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कहा जा रहा है. आपको बता दें कि ईलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया और 28 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से Twitter की कमान संभाली. कमान संभालते ही उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी. Twitter में करीब 7500 लोग काम करते थे. मस्क ने सत्ता संभालते ही करीब 50 प्रतिशत यानी लगबग 3700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इसमें वे लोग भी शामिल हो गए, जिन्हें कंपनी से बाहर नहीं करना था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago