होम / खास खबर / PFI पर स्ट्राइक के लिए इस मुस्लिम संगठन ने PM मोदी को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

PFI पर स्ट्राइक के लिए इस मुस्लिम संगठन ने PM मोदी को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

केंद्र सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने का 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' ने स्वागत किया है. मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता और एकीकरण सुनिश्चित कर, एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच', 'भारत फर्स्ट' और 'हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तानी बेस्ट' की ओर से हार्दिक बधाई और धन्यवाद. उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और उसके मुख्य संरक्षक वरिष्ठ RSS नेता इंद्रेश कुमार ने पहले ही PFI पर प्रतिबंध की मांग की थी.

UPA पर दागा तीर
मंच का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण फैसला है, जो यदि यूपीए की सरकार ने लिया गया होता तो आज देश को पीएफआई की वजह से इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता. मंच ने PM और गृहमंत्री से अनुरोध किया है PFI को अलग-अलग नाम और बैनर तले आतंकी गतिविधियां को अंजाम देने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं. मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल और इस्लाम अब्बास ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने वाले PFI जैसे संगठनों को हमेशा के लिए कुचल दिया जाना चाहिए. ऐसे संगठन समाज में ज़हर की तरह हैं. 

2006 से ही सक्रिय
मंच का मानना है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के काम को PFI सन 2006 में वजूद में आने के बाद बढ़ाता रहा है, इसलिए उस पर कार्रवाई जरूरी थी.  वहीं, 'भारत फर्स्ट' के राष्ट्रीय संयोजक शिराज़ कुरैशी और 'हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तानी बेस्ट' के राष्ट्रीय संयोजक महताब आलम ने सरकार से आग्रह किया है कि पीएफआई के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए और सजा इतनी कठोरतम होनी चाहिए ताकि कोई भी संगठन भविष्य में सिमी या पीएफआई के रास्ते पर चलने की गुस्ताखी नहीं कर सके. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है. 

मुस्लिमों से अपील
राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर और अबु बकर नकवी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सरकार से अपील करता है कि गिरफ्तार पीएफआई नेताओं, कार्यकर्ताओं और जेहादियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से करवाई जाए. मंच के मुताबिक, PFI और उसका मॉड्यूल चलाने वाले लोग इस्लाम, मुसलमान और दीन को बदनाम करने की साजिश रचते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि आम मुसलमान देशप्रेमी और शांतिप्रिय हैं. मंच ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों, समाज और आम नागरिकों से अपील की है कि देशविरोधी ताकतों का डट कर सामना करें और कहीं भी देशविरोधी विचारधारा और असमाजिक तत्वों के छिपे होने का आभास हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

6 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

17 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

23 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

17 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

21 hours ago