होम / खास खबर / Happy Birthday PM Modi: विरोधी भी जिनके कायल, ऐसे प्रधानमंत्री हैं मोदी

Happy Birthday PM Modi: विरोधी भी जिनके कायल, ऐसे प्रधानमंत्री हैं मोदी

PM मोदी ने देश की राजनीति और उसे देखने का नजरिया बदला है. अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने एक ऐसी बड़ी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी दूसरे के लिए फिलहाल असंभव नज़र आता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है. PM मोदी आज 72 वर्ष के हो गए हैं. 26 मई 2014 को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री देश की कमान संभाली थी. तब से अब तक देश में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं. हालांकि, इन बदलावों पर विरोध-हंगामा भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. देश की जनता के साथ-साथ PM मोदी के कई मुखर विरोधी भी, उनके कायल हैं. अब इसके पीछे जो भी वजह हो, लेकिन इन नेताओं का मोदी की तारीफ करना दर्शाता है कि उन्होंने सभी के दिलों को छूने का प्रयास किया है. 

आजाद से ममता बनर्जी तक
हाल ही में पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी PM मोदी की तारीफ की, जबकि कांग्रेस में रहने के दौरान वह कई बार मोदी सरकार की नीतियों पर कटाक्ष कर चुके थे. कांग्रेस छोड़ने के बाद आजाद ने कहा कि मुझे लगता था कि प्रधानमंत्री क्रूर व्यक्ति हैं, लेकिन उन्होंने राज्यसभा से मेरी विदाई के सिलसिले में दिए भाषण के दौरान आतंकवाद से संबंधित घटना को याद करते हुए करुणा भाव दिखाया. पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा और नरेंद्र मोदी की कट्टर विरोधी के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह PM मोदी की तारीफ करने से नहीं चूकतीं. 2017 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी का फेवर करती हूं. GST और नोटबंदी पर पीएम को घेरने वालीं ममता ने कहा था कि मुझे उन्हें दोष क्यों देना चाहिए.  

फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना
PM मोदी की तारीफ करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी शामिल रहे हैं. 2019 में उन्होंने कहा था कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है. इतना ही नहीं, मुलायम ने मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना भी की थी. मुलायम सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. हमारी कामना है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें. गौर करने वाली बात ये है कि मुलायम और उनकी पार्टी बीजेपी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाती रही है, ऐसे में उनका कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करना दर्शाता है कि मोदी ने विपक्ष को भी प्रभावित किया है.

किताब में किया अच्छे संबंधों का जिक्र  
पूर्व राष्ट्रपति और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे प्रणब मुखर्जी भी PM मोदी की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने अपनी किताब The Presidential Years में पीएम मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र किया है. मुखर्जी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की कार्यशैली से प्रभावित रहे, खासकर विदेश नीति पर पीएम मोदी की पकड़ ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया था. PM मोदी ने देश की राजनीति और उसे देखने का नजरिया बदला है. अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने एक ऐसी बड़ी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी दूसरे के लिए फिलहाल असंभव नज़र आता है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

8 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

17 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago