होम / खास खबर / EDII में अमृत काल के भारत पर क्या बोले हिमाचल प्रदेश के गवर्नर?

EDII में अमृत काल के भारत पर क्या बोले हिमाचल प्रदेश के गवर्नर?

उद्यम की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात करते हुए शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत सिर्फ मार्केट नहीं है, यह इनोवेशन की जमीन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने EDII (Entrepreneurship Development Institute Of India) में ‘अमृत काल का भारत’ नामक विषय पर एक विशेष भाषण दिया. इस विशेष भाषण का आयोजन EDII अहमदाबाद द्वारा भारतीय थिंक काउंसिल (India Think Council) के साथ मिलकर किया गया था. 

इनोवेशन की जमीन-भारत
अमृत काल का भारत नामक इस विशेष भाषण के आयोजन के दौरान EDII के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर सुनील शुक्ल, DICCI के फाउंडर एवं चेयरमैन और EDII के सदस्य मिलिंद कांबले एवं भारतीय थिंक काउंसिल (India Think Council) के डायरेक्टर सौरभ पाण्डेय भी मौजूद थे. अमृत काल के भारत में उद्यम की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात करते हुए शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत सिर्फ एक मार्केट नहीं है, यह इनोवेशन की जमीन है. वित्तीय क्रान्ति, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहलें, टैक्सेशन की क्रांति, सबको शामिल करके आगे बढ़ने पर जोर देना आदि भारतीय सरकार द्वारा किए गए कुछ विशेष काम हैं. 

आगे बढ़ती इकॉनमी की रीढ़ की हड्डी है उद्यम
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं को समझते हुए समस्याओं की जड़ों तक जाकर उनपर काम करने और लोगों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने की भारतीय सरकार की पहल काफी सराहनीय है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह लोगों की भी तारीफ करते हैं कि वह विकास की इस प्रक्रिया में शामिल हुए और उन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लिया. उद्यम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक तेजी से आगे बढ़ती इकॉनमी की रीढ़ की हड्डी है. 

नौजवानों को मिल रहे हैं नए मौके
इस मौके पर EDII के डायरेक्टर जनरल डॉ सुनील शुक्ल ने कहा कि भारत की प्रोग्रेसिव नीतियां और कई पहलें काफी निर्णायक साबित हुई हैं. EDII अमृत काल के भारत के विजन के अनुरूप ही काम कर रहा है. विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों के साथ मिलकर EDII के प्रोग्राम और उसके काम की बदौलत बहुत से कारीगरों, महिलाओं और नौजवानों को नए मौके मिल रहे हैं. DICCI के फाउंडर एवं चेयरमैन मिलिंद कांबले ने कहा कि जब हम अमृत काल की बात करते हैं तो मैं शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत किये जाने की दिशा में उठाये गए कदमों की सराहना करता हूं. NEP 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) की बदौलत देश के युवा ज्यादा कुशल बनेंगे और वह अमृत काल के भारत के सबसे मजबूत पिलर के रूप में सामने आएंगे. 
 

यह भी पढ़ें:  दोस्त को भेज रहा था पैसे, अकाउंट में मिले 750 करोड़ रुपए!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

43 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago