होम / खास खबर / कई शहरों के नाम बदले...अब AIIMS की बारी! लेकिन आसान नहीं होगी राह

कई शहरों के नाम बदले...अब AIIMS की बारी! लेकिन आसान नहीं होगी राह

एम्स के डॉक्टर का मानना है कि संस्थान का नाम नहीं बदला जाना चाहिए. इस संबंध में एम्स के डॉक्टर की फैकेल्टी एसोसिएशन ने एक पत्र लिखकर सदस्यों से सुझाव मांगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तमाम शहरों के बाद अब देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल 'ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (AIIMS) का नाम बदलने की कवायद चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों से हवाले से बताया गया है कि सरकार स्थानीय नायक और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर देश के 23 AIIMS का नाम बदलना चाहती है. हालांकि, सरकार के लिए यह शहर का नाम बदलने जितना आसान नहीं होगा, क्योंकि संस्थान के डॉक्टर इसके खिलाफ हैं.   

डॉक्टर्स ने जताई नाराज़गी
एम्स के डॉक्टरों का मानना है कि संस्थान का नाम नहीं बदला जाना चाहिए. इस संबंध में एम्स के डॉक्टरों की फैकेल्टी एसोसिएशन ने एक पत्र लिखकर सदस्यों से सुझाव मांगे हैं कि देशभर के 23 एम्स के नाम बदले जाने चाहिए या नहीं. इस पत्र में सरकार की कवायद पर एतराज जताते हुए कहा गया है कि जब ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के नाम सदियों नहीं बदले तो एम्स को उसकी पहचान से अलग क्यों किया जाए. पत्र में यह भी लिखा गया है कि यह नाम ही संस्थान की पहचान है और नाम बदलने से देश-दुनिया में AIIMS की पहचान खराब हो जाएगी.

पत्र में दिए उदाहरण
पत्र में सदस्यों से 2 दिन में इस बारे में राय देने के लिए कहा है, जिससे एसोसिएशन आगे की कार्रवाई की योजना बना सके. एसोसिएशन का मानना है कि चेन्नई, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों के नाम बदलने के बाद भी वहां बहुत कुछ पुराने नाम पर है. उदाहरण के तौर पर मद्रास हाई कोर्ट, मद्रास यूनिवर्सिटी, को आज भी इसी नाम से जाना जाता है. ऐसे में एम्स का नाम बदलने का कोई तुक नजर नहीं आता.

लिस्ट में ये एम्स भी शामिल!
रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन एम्स के नाम बदलने की कवायद चल रही है, उसमें भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, रायबरेली और मदुरई के संस्थान भी शामिल हैं. बता दें कि इन सभी एम्स को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के पहले चरण में मंजूरी दी गई थी और इनमें कामकाज शुरू हो चुका है. वहीं, इस समय देश में 4 एम्स संस्थान निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं. एसोसिएशन के पत्र में कहा गया है कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके नाम से जुड़ी होती है. अगर पहचान खो जाती है तो संस्था की मान्यता भी खो जाती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

20 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago