होम / खास खबर / Google में गर्भपात पॉलिसी में बदलाव को लेकर उठी आवाज, जानिए क्या है मामला

Google में गर्भपात पॉलिसी में बदलाव को लेकर उठी आवाज, जानिए क्या है मामला

अल्फाबेट के कर्मचारियों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों और ठेकेदारों को भी यह लाभ मिलना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Google के मालिक Alphabet Inc के 650 से ज्यादा कर्मचारियों ने मांग की है कि गर्भपात फायदों को कॉन्ट्रैक्टर्स को भी दिया जाए, साथ ही गर्भपात विरोधी राजनेताओं को डोनेशन देने बंद किया जाए साथ ही यूजर्स को गर्भपात से जुड़े दुष्प्रचार और पुलिस अनुरोधों से बचाया जाए.

Google कर्मचारियों ने उठाई आवाज

ये मांगें अधिकारियों को इसी हफ्ते एक याचिका के तौर पर भेजी गई हैं, जिसे समाचार एजेंसी Reuters ने देखा है. इस याचिका में जून में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद से संयुक्त राज्य भर में हो रही चिंताओं को दर्शाया गया है. इसमें यूजर्स को गर्भपात से संबंधित दुष्प्रचार और पुलिस अनुरोधों से बचाने की मांग भी रखी गई है. साथ ही कहा गया है कि, लोगों को गर्भपात के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करने का पैसा भी मिलना चाहिए. Google ने हालांकि इस याचिका पर कोई जवाब देने से इनकार कर दिया है, 

कॉन्ट्रैक्टर्स को भी मिलना चाहिए गर्भपात लाभ 

Google सहित कई कंपनियों ने गर्भपात की मांग करने वाले कर्मचारियों की सहायता के लिए नीतियां बनाई हैं. अल्फाबेट के कर्मचारियों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों और ठेकेदारों को भी यह लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने अपनी मांग में कहा कि कॉन्ट्रैक्टर्स को भी उन राज्यों की यात्रा के लिए पैसा मिलना चाहिए, जहां गर्भपात के लिए प्रक्रिया कानूनी है. 

राजनीतिक डोनेशन बंद हो
अलेजांद्रा बीट्टी, अल्फाबेट हेल्थकेयर सब्सिडियरी वेरीली के तकनीकी कार्यक्रम प्रबंधक और याचिका के सह-प्रमुख ने कहा कि हजारों श्रमिक गर्भपात को प्रतिबंधित करने वाले राज्यों में रहते हैं. ऐसे में उन्हें भी लाभ मिलना चाहिए. इसके अलावा, याचिका में कहा गया है कि अल्फाबेट को गर्भपात की पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए प्रचार करने वाले समूहों और उम्मीदवारों के लिए राजनीतिक डोनेशन को बंद करना चाहिए. 

सर्च रिजल्ट को हटाया जाए
याचिका में यह भी कहा गया है कि Google को संकट गर्भावस्था केंद्रों (Crisis Pregnancy Centers) के लिए किए गए सर्च रिजल्ट को हटा देना चाहिए, जो लोगों को गर्भपात से रोकने की कोशिश करते हैं. Google ने कहा है कि वह रिपोर्ट किए गए ऐसे भ्रामक परिणामों को हटा देता है. Alphabet के दुनिया भर में 1.74 लाख कर्मचारी हैं, कंपनी का कहना है कि हालांकि यह कुछ मानक निर्धारित करता है, लेकिन यह बाहरी लोगों की नीतियों को पूरी तरह से निर्धारित नहीं कर सकता है.

VIDEO: PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago