होम / खास खबर / Chanakya Suite का अमेरिकी राष्ट्रपतियों से है पुराना नाता, यहीं रुकेंगे Biden

Chanakya Suite का अमेरिकी राष्ट्रपतियों से है पुराना नाता, यहीं रुकेंगे Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज शाम भारत पहुंच रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

G-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में हिस्सा लेने के लिए वर्ल्ड लीडर्स नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का विमान आज शाम लैंड हो जाएगा. उनके रुकने की व्यवस्था ITC मौर्या होटल में की गई है. बाइडेन होटल के सबसे आलीशान सुइट चाणक्‍य (ITC Maurya Chanakya Suite) में ठहरेंगे. 2007 में ओपन हुआ ये सुइट अमेरिकी राष्ट्रपतियों की पहली पसंद रहा है. बाइडेन से पहले कुछ दूसरे यूएस प्रेसिडेंट भी भारत यात्रा के दौरान यहां रुके थे. 

इस सुइट में क्या है खास?  
चाणक्य सुइट या प्रेसिडेंशियल सुइट ITC मौर्या की 14वीं मंजिल पर मौजूद है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सुइट में सबसे पहले पूर्व यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज डब्ल्यू बुश रुके थे. इसके बाद बराक ओबामा बतौर अतिथि यहां पधारे. इसी तरह, बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने भी यहां की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया है. 4600 स्क्वायर फीट में फैले चाणक्य सुइट में भारतीय कलाओं की झलक देखने को मिलती है. इसमें लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, निजी स्टीम रूम, गेस्ट रूम, स्पा और जिम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. सुइट में सोने-चांदी से निर्मित फूलदान भी हैं. अब जब इस सुइट का नाम चाणक्य है, तो चाणक्य की मूर्ति लाजमी है. इसके गलियारे के अंत में चाणक्य की एक शानदार मूर्ति रखी गई है. 

गेस्ट लिस्ट में ये भी रहे शामिल 
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी चाणक्‍य सुइट में रुके हैं. ITC मौर्या के इस शानदार और लग्जरी सुइट में रुकने वाले VVIP गेस्ट की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, सऊदी किंग अब्दुल्ला के साथ-साथ ब्रुनेई के सुल्तान भी इसमें शामिल हैं. बताया जा रहा है कि G-20 समिट में शामिल होने आ रहे अमेरिकी डेलिगेशन के लिए होटल के 400 से ज्यादा कमरे बुक किए गए हैं. प्रेसिडेंट जो बाइडेन जहां चाणक्य सुइट में रुकेंगे, वहीं दूसरे कमरे उनके अधिकारियों के लिए बुक हैं. इस सुइट के किराए की बात करें, तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां रात रुकने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपए के बीच है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

7 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

6 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

6 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

8 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

8 hours ago