होम / खास खबर / देश में पहली बार इस राज्‍य ने बनेगा लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कानून, ये होगा अनिवार्य 

देश में पहली बार इस राज्‍य ने बनेगा लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कानून, ये होगा अनिवार्य 

मंगलवार को जैसे ही मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस बिल को सदन में पेश किया तो उसी के साथ भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के साथ सभी विधायकों ने इसका स्‍वागत किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

समान नागरिक संहिता का कानून पेश करने के साथ ही उत्‍तराखंड देश का पहला ऐसा राज्‍य बन गया है जिसने लिव इन रिलेशनसिप को लेकर कानून बना दिया है. अब उत्‍तराखंड में अनुसूचित जनजाति को छोड़कर कोई भी महिला और पुरुष लिव इन रिलेशनसिप में रहते हैं तो उसे रजिस्‍ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. अगर उन्‍होंने ऐसा नहीं किया तो उन्‍हें इसके लिए सजा भी भुगतनी पड़ सकती है. 

मंगलवार को विधानसभा में रखा गया विधेयक 
मंगलवार को उत्‍तराखंड की विधानसभा में यूसीसी का कानून रखे जाने के साथ ही भारत का अकेला राज्‍य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता का कानून सदन में रखा जा चुका है. विशेषतौर पर महिला अधिकारों की बात करने वाला ये समान नागरिक संहिता का कानून कहता है कि अब यहां लिव इन रिलेशनसिप को एक महीने के भीतर रजिस्‍टर कराना होगा. इसे भी रजिस्‍ट्रार के वहां रजिस्‍टर किया जा सकेगा. ऐसा ना करने वालों के खिलाफ 3 साल की जा का प्रावधान किया गया है. विधेयक ये भी कहता है कि अगर इसके रजिस्‍ट्रेशन में गलत जानकारी दी गई तो उस पर भी सजा दी जाएगी. ये कानून राज्‍य में और राज्‍य से बाहर रहने वाले सभी लोगों पर लागू होता है.   

नारेबाजी के साथ सीएम ने पेश किया बिल 
मंगलवार को जैसे ही मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस बिल को सदन में पेश किया तो उसी के साथ भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के साथ सभी विधायकों ने इसका स्‍वागत किया. हालांकि विपक्ष इससे खासा असंतुष्‍ट नजर आया उसका कहना है कि उसे इसके अध्‍ययन के लिए पर्याप्‍त समय नहीं दिया गया. बिल ये भी कहता है कि अगर कोई बिना रजिस्‍ट्रेशन के एक महीने या उससे ज्‍यादा समय तक रहता है तो उसे तीन साल की सजा या 10 हजार रुपये की पैनल्‍टी लगाई जाएगी. 

क्‍या ऐसी महिलाओं को मिलेगा गुजारा भत्‍ता 
इस कानून में ये व्‍यवस्‍था की गई है कि अगर लिव इन रिलेशनसिप में रहने वाला आदमी महिला को छोड़ देता है तो वो महिला उससे गुजारा भत्‍ता पाने की हकदार होगी. इसके लिए वो उस क्षेत्र की अदालत में याचिका दायर कर सकती है जिस क्षेत्र में वो अंतिम बार रह रहे थे. इस बिल में कहा गया है कि नाबालिग से जुड़ी धोखाधड़ी और रिश्‍ते इसमें पंजीकृत नहीं किए जाएंगे. यह कानून अधिसूचित होने के बाद इसे अपनाने वाला पहला राज्‍य बन जाएगा. 

ये भी पढ़ें: इस EV स्‍टार्टअप ने आखिर कैसे जुटाए 335 करोड़ रुपये, जानते हैं कौन इसका फंडर?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago