होम / खास खबर / मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका में निधन, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका में निधन, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. जाकिर हुसैन दिल का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है. 73 साल के जाकिर हुसैन ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. हृदय संबंधी समस्याओं के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोक व्यक्त किया है.  

जाकिर हुसैन के बारे में

उस्ताद जाकिर हुसैन, महान तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा खां के बेटे थे और उन्होंने अपने पिता से ही तबले की शिक्षा ली. उनकी संगीत यात्रा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल 11 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट दिया था. लगभग 62 वर्षों तक उनका और तबले का रिश्ता कायम रहा. इस लंबी यात्रा के दौरान, उस्ताद हुसैन ने तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते और उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया. उनके योगदान से तबले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिली और उनकी कला ने संगीत जगत को एक नई दिशा दी.

संगीत में योगदान और सम्मान

जाकिर हुसैन ने अपनी अद्वितीय तबला वादन शैली के जरिए न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. अपने पिता और महान तबला वादक अल्लाह रक्खा से प्रेरणा लेकर उन्होंने उनके मार्ग पर चलते हुए संगीत की दुनिया में अपार सफलता हासिल की. उनकी कला और योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया. 

अपनी संगीत के सफर के दौरान, जाकिर हुसैन ने पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते. इनमें से तीन पुरस्कार उन्हें 2024 में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिले, जो उनके संगीत के प्रति समर्पण और वैश्विक पहचान का प्रमाण हैं. इसके अलावा उन्होंने 12 फिल्मों में संगीत रचना और प्रदर्शन भी किया, जिससे उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया और उसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया.

जाकिर हुसैन की नेटवर्थ

जाकिर हुसैन ने अपनी परफॉर्मेंस से काफी दौलत कमाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे करीब 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक हैं. हुसैन अपने एक कॉन्सर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. बता दें कि जाकिर हुसैन को अपनी पहली परफॉर्मेंस के लिए सिर्फ 5 रुपये मिले थे. जाकिर हुसैन के पिता उस्ताद अल्ला राखा भी एक मशहूर तबला वादक थे. जाकिर को तबला बजाने का हुनर अपने पिता से विरासत में मिला. उन्होंने पंडित शिव कुमार से भी म्यूजिक सीखा, जाकिर हुसैन ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago