होम / खास खबर / जिम में बनाते थे 200 और 500 के नकली नोट

जिम में बनाते थे 200 और 500 के नकली नोट

आगरा में थाना सदर पुलिस ने पकड़ा नकली नोट बनाने वाला गैंग

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: आगरा मे राजपुर चुंगी स्थित सूर्य हेल्थ क्लब में ही रंगीन प्रिंटर से 200 और 500 रुपये के नकली नोट तैयार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया. ये गैंग काफी समय से ये काम कर रहा था. पुलिस ने सरगना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी नकली नोटो को असली की तरह तैयार करते थे और उसके बाद बाजार में आधी कीमत पर खपा देते थे. गैंग के पास से 8000 हजार के नकली नोट, एक रंगीन प्रिंटर, एक ऐक्टिवा पुलिस ने बरामद किया.

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया दुर्गा नगर निवासी लक्ष्मण सिंह शमसाबाद का रहने वाला है और श्यामसुन्दर, अवधेश, राजपुर चुंगी निवासी हैं जबकि हरिओम, और राजेश कुमार उखरा निवासी हैं. हरिओम की राजपुर चुंगी पर सूर्या हेल्थ क्लब के नाम से जिम है। वो जिम की आड़ में 200 और 500 के नकली नोट तैयार किए जाते थे और उसका साथी हरिओम किराया वसूल करता था. 

यहां से लाते थे नोटों जैसा कागज

पुलिस ने बताया कि आरोपी अवधेश और उसका साथी श्यामसुदर सरगना था. श्यामसुन्दर की शमशाबाद में जन सेवा केन्द्र और विजिटिंग कार्ड बनाने की दुकान है. वह नकली नोट बनाने के लिए संजय प्लेस से नोट जैसा कागज लेकर आता था. वहां असली नोट का रंगीन प्रिंटर से प्रिंट निकालते थे. इसके बाद प्रिंट पर गांधी जी की तस्वीर को वाटर मार्क से उभारते थे, जिससे नोट असली जैसा लगता था.

एसटीएफ ने किया गिरफ़्तार

आरोपी अवधेश को वर्ष 2019 में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. तब भी वह अपने साथियों के साथ नकली नोट तैयार किया करता था. अवधेश हाल में जेल से छूट कर आया है और फिर से नकली नोट तैयार करने लगा.

किसने दी सूचना पुलिस को

नकली नोट के गैंग को पकड़वाने में सबसे बड़ा हाथ पुलिस के मुखबिर का रहा जिसने पुलिस को सूचना दी कि जिस जिम में वह जाता है वहां पर 200 और 500 के नोट नकली छापे जाते हैं. आगरा शहर में यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी नकली नोट छापने के मामले सामने आ चुके हैं. हरीपर्वत में दिल्ली का एक गैंग पकड़ा गया था और थाना एत्माद्दौला में एक महिला भी पकड़ी जा चुकी है जिसके पास से नकली नोट बरामद हुए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

1 hour ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

17 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

18 hours ago