होम / खास खबर / Exchange4media करने जा रहा है मीडिया संवाद का आयोजन, पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

Exchange4media करने जा रहा है मीडिया संवाद का आयोजन, पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे. वह इस कार्यक्रम के पहले सीजन में भी मुख्य अतिथि थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ जाएगा. दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे. वह इस कार्यक्रम के पहले सीजन में भी मुख्य अतिथि थे.

कार्यक्रम का है यह तीसरा एडिशन

यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन है. इस लिस्ट में मीडिया जगत से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले ऐसे 40 पत्रकारों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने काम के जरिये इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है और शिखर पर पहुंचे हैं। इसमें प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया गया है. 27 जुलाई को आयोजित की गई जूरी मीट में शामिल सदस्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने विभिन्न कसौटियों पर एंट्रीज का आकलन किया और विजेताओं का चयन उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके नेतृत्व कौशल और इंडस्ट्री में उनके योगदान आदि मानदंडों के आधार पर किया.

विशेष जूरी रहेगी मौजूद

जूरी की अध्यक्षता ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने की. जूरी सदस्यों में ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, 'न्यूज24' की एडिटर-इन-चीफ और 'बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया' की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद, सीनियर न्यूज एंकर और ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी, ‘एबीपी नेटवर्क’ में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) रजनीश आहूजा, ‘एनडीटीवी’ में कंसल्टिंग एडिटर सुमित अवस्थी, ‘एबीपी न्यूज’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रॉडक्शन) संत प्रसाद राय, भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश, इंडिया डेली लाइव के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन, वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र, अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला (डिजिटल) के संपादक जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह और शिक्षाविद, स्तंभकार व इतिहासकार डॉ. सैयद मुबीन ज़ेहरा का नाम शामिल है.

12 अगस्त होगा कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले ‘समाचार4मीडिया’ के मीडिया शिखर सम्मेलन 'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से होने वाले ‘मीडिया संवाद’ 2024 में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता मायाजाल और मीडिया पर इसका प्रभाव’ विषय पर चर्चा की जाएगी. इस शिखर सम्मेलन में एक ही जगह टेलीविजन, प्रिंट व डिजिटल मीडिया से जुड़े तमाम दिग्गज जुटेंगे और इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे.

मीडिया के कई विषयों पर होगी चर्चा

जैसा कि आप जानते हैं कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता मायाजाल और मीडिया पर इसका प्रभाव’ एक रुचिकर विषय है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग से तमाम नैतिक चुनौतियां भी उत्पन्न हो रही हैं, जैसे कि पूर्वाग्रह, फेक न्यूज का प्रसार और गोपनीयता से जुड़े विषय आदि. इस प्रकार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता उपयोग मीडिया में नए अवसरों और चुनौतियों दोनों को जन्म दे रहा है, जिससे इस क्षेत्र का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. इसी विषय पर वार्तालाप करने के लिए हमारे साथ कई ऐसे दिग्गज जुड़ेंगे, जिनके प्रेरणादायक और सकारात्मक विचारों से एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त होगा.
 

 


टैग्स अनुराग बत्रा मीडिया संवाद 2024
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

2 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

2 hours ago

जियो का मेगा IPO लॉन्च के करीब, 4 अरब डॉलर जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल

जियो का यह इश्यू, देश के सबसे बड़े IPO में से एक होगा, जिसका वैल्यूएशन का अनुमान 100 अरब डॉलर से अधिक है.

3 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

23 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

21 hours ago