होम / खास खबर / EPFO ने बढ़ा दी UAN से बैंक खाते को आधार से जोड़ने की तारीख, जानें क्या है अब आखिरी डेट?

EPFO ने बढ़ा दी UAN से बैंक खाते को आधार से जोड़ने की तारीख, जानें क्या है अब आखिरी डेट?

ईपीएफओ की इस स्कीम में DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में इंसेंटिव दिया जाएगा और ये तभी होगा तब बैंक अकाउंट आधार के साथ लिंक्ड हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एम्पलॉय प्राविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट एक्टिवेशन (UAN) को एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI Scheme) के साथ लिंक करने की समय सीमा को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया है जिसकी समय सीमा पहले 30 नवंबर 2024 थी. ईपीएफओ ने यूनिवर्सल अकाउंट एक्टिवेशन एक्टिवेशन की तारीख को एक्सटेंड करने के साथ ही बैंक अकाउंट के आधार को जोड़ने की तारीख को भी बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया है. ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में एम्पलॉयर्स को संबोधित करते हुए लिखा कि, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के एक्टिवेशन और बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग करने की तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया गया है. ईपीएफओ ने लिखा, एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का फायदा उठाने के लिए हाल ही में जिन लोगों ने ज्वाइन किया है और जिन लोगों ने मौजूदा वित्त वर्ष में ज्वाइन किया है, ये सुनिश्चित करें कि उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेशन के साथ बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग को पूरा कर लिया जाए.

बता दें कि हाल ही में ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के यूएएन एक्टिवेट करने की तारीख को एक्सटेंड करने की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी क्योंकि सरकार ने अभी तक एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के डिटेल्स की घोषणा नहीं की है. ईपीएफओ ने अपने पोस्ट में एम्पलॉयर्स से जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने को कहा है जिससे आखिरी क्षणों में एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम का फायदा उठाने के लिए होने वाली भीड़ से बचा जा सके.

क्या है एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम?

रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम लेकर आई है जिसमें एम्पलॉयर्स और एम्पलॉयज दोनों को ही इंसेंटिव दिया जाएगा. इस योजना का मकसद दो वर्षों में 2 करोड़ रोजगार सृजन करना है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट में एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की गई थी. इस स्कीम के तहत 5 वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के जरिए 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनकी स्किंलिंग पर खर्च किए जायेंगे. इस स्कीम में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (Direct Transfer Scheme) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में इंसेंटिव दिया जाएगा और ये तभी होगा तब बैंक अकाउंट आधार से लिंक्ड हो. 

स्कीम-ए एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव में स्कीम ए के तहत संगठित क्षेत्र में पहली बार रोजगार पाने वाले एम्पलॉयज जो ईपीएफओ में रजिस्टर्ड हैं 15000 रुपये यानि एक महीने का बेसिक वेतन तीन किस्तों में दिया जाएगा.  

स्कीम-बी के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के अवसर को बढ़ाना है. इस स्कीम में एम्पलॉयज और एम्पलॉयर दोनों को इंसेंटिव दिया जाएगा. इसमें फर्स्ट-टाइम एम्पलॉयज को नौकरी देने के लिए एम्पलॉयर को इंसेटिव दिया जाएगा. इस स्कीम के में 1 लाख रुपये तक के सैलेरी वाले एम्पलॉयज को बेनेफिट मिलेगा. 

स्कीम-सी के तहत एम्पलॉयर्स को दो वर्षों तक के लिए प्रत्येक एडिशनल एम्पलॉय जिसकी सैलेरी 1 लाख रुपये तक है उनके ईपीएफओ कंट्रीब्यूशन (EPFO Contribution) के लिए हर महीने 3000 रुपये एम्पलॉयर्स को दी जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago