होम / खास खबर / दिल्ली टू पटना सिर्फ 9 घंटे में! जानें क्या है सरकार का प्लान?

दिल्ली टू पटना सिर्फ 9 घंटे में! जानें क्या है सरकार का प्लान?

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बिहार तक ले जाने की संभावनाएं तलाश रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अगर सबकुछ ठीक रहा, तो दिल्ली से बिहार ज्यादा दूर नहीं रह जाएगा. सरकार एक महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत सड़क मार्ग से देश की राजधानी से पटना की दूरी कम हो जाएगी. कहने का मतलब है कि पटना पहुंचने में अभी जो समय लगता है, वो काफी कम हो जाएगा. अगले दो सालों में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की संभावना है. 

ये है सरकार की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बिहार तक ले जाने की संभावनाएं तलाश रहा है. सरकार की योजना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए देश की राजधानी से बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने की है. यदि ऐसा संभव होता है, तो दिल्ली से पटना का सफर 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. जबकि अभी इसमें 15 से 16 घंटे लगते हैं.

लोगों को मिलेगी राहत
दिल्ली में बड़े पैमाने पर बिहार के लोग रहते हैं. त्यौहार आदि के मौके पर उन्हें बिहार जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ट्रेनें अपेक्षाकृत फुल रहती हैं. ऐसे में यदि सड़क मार्ग से दिल्ली टू पटना का सफर 8-9 घंटे में पूरा हो जाता है, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी. 

आसान हो जाएगा सफर
बिहार में पटना बक्सर फोर लेन और बक्सर-हैदरिया फोर लेन तैयार करने का काम जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि पटना बक्सर फोर लेन और बक्सर हैदरिया फोर लेन बनने के बाद पटना-आरा-बक्सर-भरौली-हैदरिया होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ-आगरा-नोएडा और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा.

सरकार को भी फायदा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिनों पहले संसद में बताया था कि बक्सर-हैदरिया फोर लेन का काम जल्द पूरा हो जाएगा. वहीं, पटना बक्सर फोर लेन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. करीब 125 किलोमीटर की यह सड़क जल्द शुरू हो सकती है. गौरतलब है कि हाईवे की लगातार बेहतर होती स्थिति के चलते अब लोग सड़क मार्ग से जाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं. लेकिन दूरी कभी-कभी इसमें रुकावट खड़ी कर देती है. ऐसे में यदि दिल्ली से पटना जाने में लगने वाला समय कम होता है, तो लोगों को तो सहूलित होगी कि टोल टैक्स के रूप में सरकार की कमाई भी बढ़ेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

शुक्रवार की बिकवाली के बाद बाजार में क्या होगा? आज इन बड़े शेयरों पर रखें नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 388.19 अंक की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 112.10 अंक टूटकर 24,471.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

1 hour ago

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धमाल, 7 कंपनियां जुटाएंगी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा

लगातार आ रहे IPO से साफ है कि प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की फंड जुटाने की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. अब निवेशकों की नजर इन इश्यू की कीमत, कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों पर रहेगी, जो इन IPO को मिलने वाले रिस्पॉन्स को तय करेंगे.

1 hour ago

LIC के दम पर OFS से रिकॉर्ड फंड जुटाव, 2026 में अब तक 62,730 करोड़ रुपये आए

वर्ष 2026 में अब तक 23 OFS सौदों के जरिए 20 कंपनियों ने करीब 62,730 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस रिकॉर्ड जुटाव में LIC का योगदान सबसे अहम रहा है

1 hour ago

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago