होम / खास खबर / Delhi Air Quality: हवा में बढ़ रहा है जहर, क्या कर रही है सरकार?

Delhi Air Quality: हवा में बढ़ रहा है जहर, क्या कर रही है सरकार?

Delhi Air Quality लगातार खराब होती नजर आ रही है. आइये जानते हैं सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए क्या कदम उठा रही है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में छाती और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ती ही जा रही हैं और इसकी वजह है दिल्ली की हवा में घुलता जहर. दिल्ली की हवा में प्रदूषण के PM 2.5 कणों की संख्या 406 अंकों तक जा पहुंची है और शहर के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी (Delhi Air Quality) 880 अंकों तक गिर गई है.

हालत हुई अत्यंत गंभीर
आपको बता दें कि AQI यानी हवा की क्वालिटी (Delhi Air Quality) मापने वाले सूचकांक में हवा में मौजूद PM 2.5 कणों की संख्या का सामान्य स्तर लगभग 180 है जबकि अधिकतम स्तर 541 तय किया गया है. लेकिन दिल्ली के कुछ इलाकों की हवाओं में इस वक्त PM 2.5 कणों की संख्या का स्तर 800 अंकों तक जा पहुंचा है. शायद इस बात से ही आप अंदाजा लगा पा रहे होंगे कि हवा कितनी ज्यादा जहरीली हो चुकी है और मामला कितना गंभीर है.

कोशिशों में भी हुआ इजाफा
तापमान में आई कमी, शांत पड़ी हवाओं और पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने का असर है कि प्रदूषण दिल्ली (Delhi Air Quality) में कैद होकर रह गया है और अब दिल्ली हर साल की तरह एक बार फिर गैस चैंबर बनती जा रही है, लेकिन इस साल हालत और ज्यादा खराब एवं गंभीर नजर आ रहे हैं. 12 नवंबर 2021 के बाद पहली बार हवा की क्वालिटी इतनी ज्यादा खराब होती हुई नजर आ रही है. प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ इसे कम करने की कोशिशों में भी इजाफा हुआ है ताकि AQI को कम किया जा सके. 

500 टीमें करेंगी काम
दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शहर के सभी निवास्सियों से आग्रह किया है कि वह जितना हो सके घरों में ही रहे और अपना बचाव कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखे जाने की बात भी कही है. प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए स्टेज 3 के नियमों को लागू कर दिया गया है और रेड-लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैम्पेन को भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल से चलने वाले BS-3 वाहनों और डीजल से चलने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है. प्राइमरी तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली नगर निगम ने 500 लोगों की सर्विलांस टीमें बनाई हैं और ये टीमें खुले में कूड़ा या अन्य वस्तुओं को जलाने, अवैध निर्माण कार्य, मलबा फेंके जाने जैसे कदमों की देख-रेख करेगी.
 

यह भी पढ़ें:  Nepal Earthquake: बीच रात में बरपा कहर, 128 लोगों ने गंवाई जान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

51 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago