होम / खास खबर / आजादी के उत्सव में भी भ्रष्टाचार? ट्रेनों पर लगाए लाखों के ग्राफ़िक्स चंद घंटों में ही उखड़े

आजादी के उत्सव में भी भ्रष्टाचार? ट्रेनों पर लगाए लाखों के ग्राफ़िक्स चंद घंटों में ही उखड़े

यह न केवल आजादी के महापर्व, आजादी दिलवाने वाले महापुरुषों बल्कि उस तिरंगे का भी अपमान है, जिसे घर-घर फहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अभियान चलाया गया था.

नीरज नैयर 4 years ago

आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर पुणे रेल मंडल ने देश को अंग्रेजों से चंगुल से आजाद कराने वाले महापुरुषों के सम्मान में ट्रेनों को खूबसूरत ढंग से सजाया. पुणे से चलने वालीं तीन प्रमुख ट्रेनों के AC कोच पर विनाइल ग्राफ़िक्स लगाईं गईं, जिन पर महापुरुषों की तस्वीरों के साथ-साथ तिरंगा भी मौजूद था. लेकिन शायद भ्रष्टाचार यहां भी हावी रहा. भारी-भरकम खर्चा कर तैयार कराई गईं विनाइल ग्राफ़िक्स महज चंद घंटों में ही बाहर आ गईं. यह न केवल आजादी के महापर्व, आजादी दिलवाने वाले महापुरुषों बल्कि उस तिरंगे का भी अपमान है, जिसे घर-घर फहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अभियान चलाया गया था.

क्यों चेक नहीं की क्वालिटी?
रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, विनाइल ग्राफ़िक्स दो दिन में ही अपने आप उखड़ गईं, जो उसकी घटिया क्वालिटी को दर्शाता है. पुणे रेल मंडल ने आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए सिंहगढ़ एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजनों पर तिरंगा पेंट किया. इसके अलावा, इन ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बों पर विनाइल ग्राफ़िक्स लगाईं गईं. जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कोचिंग कॉम्प्लेक्स में तैयार करवाया गया. लेकिन शायद ये अधिकारी आजादी के पर्व के महत्व को भूल गए और इसलिए ग्राफ़िक्स की गुणवत्ता को जांचना भी ज़रूरी नहीं समझा.

लागत बताने से बच रहा रेलवे
सजधज कर हाथों में हरी झंडी लेकर शान से इन ट्रेनों को रवाना करने वाले अधिकारी तिरंगे और महापुरुषों के अपमान पर खामोश हैं. इतना ही नहीं, रेलवे इन ग्राफ़िक्स की लागत बताने में भी कतरा रहा है. इस संबंध में जब पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर से संपर्क किया गया, तो पहले वह सीधा जवाब देने से बचते रहे. फिर शनिवार का हवाला देकर बात टाल गए और सोमवार को जब दोबारा संपर्क किया गया, तब भी उन्होंने लागत से जुड़े सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि इसके लिए रेलवे ने कम से कम तीन से चार लाख रुपए खर्च किए हैं. 

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी यदि विनाइल ग्राफ़िक्स चंद घंटों में उखड़ गए, तो फिर भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. नाम उजागर न करने की शर्त पर मंडल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जिन महापुरुषों को पूरा देश नमन करता है, उनकी तस्वीरें इतने घटिया क्वालिटी के ग्राफ़िक्स पर छापना, जो दो दिन में ही अपने आप उखड़ गए, क्या उनका अपमान नहीं है? रेलवे को मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए’.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago