होम / खास खबर / Children’s Day : घर पर बच्चों की सुरक्षा को सबसे बड़ी चिंता मानते हैं अभिभावक- Happiness Survey

Children’s Day : घर पर बच्चों की सुरक्षा को सबसे बड़ी चिंता मानते हैं अभिभावक- Happiness Survey

Godrej & Boyce के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने देशभर के स्कूलों में लगभग 1,300 CCTV कैमरे लगाकर बच्चों की सुरक्षा को मजबूत किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Godrej & Boyce के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस द्वारा किए गए 'Happiness Survey' से पता चला है कि सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 70 प्रतिशत  उत्तरदाताओं ने बच्चों को घर पर छोड़ते समय उनकी सुरक्षा को अपनी प्रमुख चिंता के रूप में बताया है. वहीं, हेल्थ इमरजेंसी 57 प्रतिशत औ इमोशनल वेलबींग को लेकर 44 प्रतिशत माता-पिता ने चिंता जाहिर की है. 14 नवंबर यानी चिल्ड्रन्स डे पर ब्रैंड यह अहम संदेश देता है यह महत्वपूर्ण संदेश देता है कि मजबूत घर की सुरक्षा और मानसिक शांति के बीच गहरा संबंध है, जो परिवारों को समृद्ध होने में मदद करता है. बता दें, Godrej & Boyce का सुरक्षा समाधान व्यवसाय, जो Godrej Enterprises Group का हिस्सा है, भारत में सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का सबसे बड़ा निर्माता और विक्रेता है. 

आधुनिक और सुविधाजनक सिक्योरिटी सॉल्यूशंस पर निर्भर हो रहे अभिभावक
सर्वेक्षण के परिणामों से यह स्पष्ट हुआ है कि माता-पिता बढ़ते हुए काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संतुलित करने के चलते तनाव को कम करने के लिए आधुनिक और सुविधाजनक सिक्योरिटी सॉल्यूशंस पर निर्भर होते जा रहे हैं. 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने घर पर लगे कैमरों को सुरक्षा का सबसे प्रमुख उपाय चुना है. जबकि अन्य तकनीकें जैसे रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम्स भी विश्वास और आश्वासन के प्रमुख साधन बनते जा रहे हैं. ये परिणाम यह बताते हैं कि घर की सुरक्षा अब केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक भलाई का एक अभिन्न हिस्सा बन गई है.

सुरक्षित घर एक परिवार की खुशी और मानसिक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण 
इन परिणामों पर विचार करते हुए Godrej & Boyce के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के EVP और बिजनेस हेड पुष्कर गोकले ने कहा है कि एक सुरक्षित घर सिर्फ एक भौतिक संपत्ति नहीं है, बल्कि यह एक परिवार की खुशी और मानसिक शांति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमारा 'Happiness Survey' यह बताता है कि 70 प्रतिशत माता-पिता घर की सुरक्षा को अपनी शीर्ष चिंता मानते हैं और यह सीधे तौर पर सुरक्षा से मिलने वाली मानसिक शांति को उनके दैनिक सुख से जोड़ता है. चिल्ड्रन्स डे पर हम माता-पिता को प्रोत्साहित करते हैं कि वे एडवांस सिक्योरिटी सॉल्यूशं के लाभ पर विचार करें, जोकि मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक घरों में सहजता से फिट हो सकते हैं. सर्वेक्षण यह भी बताता है कि घर की सुरक्षा में निवेश करना सिर्फ संपत्ति की सुरक्षा ही नहीं है, बल्कि इससे ऐसा माहौल भी बनता है, जिसमें परिवार बिना किसी चिंता के रह सकें. Godrej की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ माता-पिता उस पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो सचमुच अपने बच्चों और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए महत्वपूर्ण है. 

एडवांस सिक्योरिटी सॉल्यूशंस घर की सुरक्षा को करते हैं मजबूत
शहरीकरण के तेजी से बढ़ने और डबल इनकम वाले परिवारों के आने से पहले एडवांस सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की जरूरत कभी भी इतनी अधिक नहीं रही है, लेकिन अब इसकी जरूरत है.  कंपनी की व्यापक उत्पाद रेंज, जिसमें CCTV और WiFi कैमरे, वीडियो डोर फोन और अत्याधुनिक अलार्म सिस्टम शामिल हैं, इन बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. इनसे माता-पिता को काम या अन्य किसी कारण से बाहर जाने पर आश्वस्त करते हैं कि उनके प्रियजन सुरक्षित हैं. 

देशभर के स्कूलों में लगाए 1300 सीसीटीवी कैमरे
Godrej & Boyce के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस की सुरक्षा के प्रति लंबे समय से प्रतिबद्धता है, खासकर बच्चों के लिए, जिसके तहत देशभर के स्कूलों में लगभग 1,300 CCTV कैमरे भी तैनात किए गए हैं. इनमें स्कूलों में शांति निकेतन, यूनिसेंट स्कूल, और रामादेवी पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं. ये प्रयास न केवल शारीरिक स्थानों की सुरक्षा करते हैं, बल्कि ब्रैंड की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता में विश्वास भी मजबूत करते हैं. 

दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर सहित 12 शहरों में हुआ Happiness Survey 
'Happiness Survey' में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के 2,400 उत्तरदाता शामिल हुए. इसमें 45 प्रतिशत पुरुष और 43 प्रतिशत महिलाएं थी. यह सर्वेक्षण 12 शहरों में किया गया था, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, और चेन्नई शामिल हैं.

 


टैग्स   Godrej Enterprise Group’s
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 days ago

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

13 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

15 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

14 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

15 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

18 hours ago