होम / खास खबर / PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, QR कोड के साथ नया कार्ड जारी करेगी सरकार, क्या होगा फायदा?

PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, QR कोड के साथ नया कार्ड जारी करेगी सरकार, क्या होगा फायदा?

सरकार के इस फैसले का मकसद सरकारी एजेसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों में पैन को मुख्य पहचनाकर्ता बनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टैक्सपेयर्स की पहचान के लिए जारी किया जाने वाला पैन कार्ड (PAN Card) अब क्यूआर कोड (QR Code) के साथ जारी किया जाएगा जिससे टैक्सपेयर्स के डिजिटल अनुभव को बढ़ाया जा सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट को शुरू करने पर अपनी मुहर लगा दी है. सरकार के इस फैसले का मकसद सरकारी एजेसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों में पैन को मुख्य पहचनाकर्ता के तौर पर इस्तेमाल करना है. इस प्रोजेक्ट पर सरकार कुल 1435 करोड़ रुपये खर्च करेगी.   

मुफ्त जारी होगा क्यूआर कोड वाला पैन 

पैन 2.0 प्रोजेक्ट के जरिए टैक्सपेयर्स के रजिस्ट्रेशन सर्विसेज में टेक्नोलॉजी के माध्यम से बड़ा बदलाव लाने में मदद मिलेगी. टैक्सपेयर्स को कई प्रकार के बेनेफिट मिलेंगे. जिसमें वे आसानी से सर्विसेज का एक्सेस कर पायेंगे, सर्विसेज की डिलिवरी में तेजी लाई जा सकेगी, क्वालिटी में सुधार होगा, एक ही जगह सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी, डेटा सुरक्षित रहेगा, इको-फ्रेंडली प्रोसेस के साथ लागत घटाने में मदद मिलेगी. पैन को सरकारी एजेंसियों के डिजिटल सिस्टम के लिए कॉमन आइडेंटिफायर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा जो सरकार के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण से भी मेल खाता है. सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पैन 2.0 प्रोजेक्ट में टैक्सपेयर्स को क्यूआर कोड के साथ वाला नया पैन कार्ड मुफ्त जारी किया जाएगा.  

78 करोड़ पैन हो चुके हैं जारी 

पैन 2.0 प्रोजेक्ट टैक्सपेयर्स के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए पैन/टैन सेवाओं के टेक्नोलॉजी-ड्रीवेन ट्रांसफॉर्मेशन के जरिये टैक्सपेयर्स के रजिस्ट्रेशन सर्विसेज के बिजनेस प्रोसेस को फिर से तैयार करने के लिए लाई गई एक ई-गवर्नेंस परियोजना है. सरकार ने अपने बयान में कहा कि, यह मौजूदा पैन/टैन 1.0 ढांचे का उन्नत रूप होगा जो मुख्य और गैर-मुख्य पैन/टैन गतिविधियों के साथ पैन सत्यापन सेवा को भी एकीकृत करेगा. देश में अभी तक लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं जिसमें से 98 फीसदी पैन व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं. 

क्‍या होता PAN?

पैन नंबर 10 अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक पहचान पत्र होता है जो इनकम टैक्स विभाग जारी करता है. जो भी व्यक्ति पैन कार्ड के लिए आवेदन करता है उसे ये कार्ड जारी किया जाता है. पैन नंबर के जरिए इनकम टैक्स किसी भी व्यक्ति के ऑनलाइन या फाइनेंशियल लेन-देन पर निगरानी रखता है साथ ही देश में सभी प्रकार के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने के लिए पैन सबसे प्रमुख पहचान पत्र है जैसे वोट देने के लिए वोटर-आईडी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago