✕

होम / खास खबर / सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में BW बिजनेस वर्ल्ड ने बढ़ाया कदम, लॉन्च की ये वेबसाइट

सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में BW बिजनेस वर्ल्ड ने बढ़ाया कदम, लॉन्च की ये वेबसाइट

वेबसाइट के लॉन्च इवेंट के दौरान दो पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जिसमें फील्ड से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विश्व स्थिरता दिवस (World Sustainability Day) के मौके पर BW बिजनेस वर्ल्ड ने BWSustainabilityWorld वेबसाइट लॉन्च की है. इस वेबसाइट की शुरूआत सस्टेनेबल वर्ल्ड को साकार करने की दिशा में एक कदम है और यह एक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुखों को सामूहिक रूप से साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट करेगा. 'सस्टेनेबल कंजम्पशन और लाइफ स्टाइल विकल्प' के बैनर तले, यह लॉन्च इवेंट विभिन्न प्रकार के हितधारकों को एक साथ लेकर लाया, जो भारत को एक सस्टेनेबल फ्यूचर की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके मुख्य उद्देश्यों में कार्बन फुटप्रिंट को कम करना, वॉटर पॉजिटिविटी प्राप्त करना, लचीली और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सामाजिक समानता को बढ़ावा देना और हमारी अमूल्य जैव विविधता का कायाकल्प करना शामिल है.  

इन्होंने रखे अपने विचार
BWSustainabilityWorld के लॉन्च इवेंट के दौरान 2 पैनल डिस्कशन भी हुए - (1) उपभोक्ता व्यवहार को आकार देने में कॉर्पोरेट स्थिरता की भूमिका और (2) संवहनीय या टिकाऊ जीवन के लिए उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना. इन दोनों विषयों पर हुई चर्चा में इस फील्ड से जुड़े दिग्गज वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. जिसमें मुख्य रूप से लार्सन एंड टुब्रो के कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी प्रमुख डॉ. प्रदीप पाणिग्रही, HCL टेक के सस्टेनेबिलिटी ग्लोबल हेड संतोष जयराम, टेक महिंद्रा के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर संदीप चंदा, Mphasis की ग्लोबल हेड ऑफ कम्युनिकेशंस एंड स्पार्कल इनोवेशन इकोसिस्टम दीपा नागराज, डॉयचे बैंक में ईएसजी, एशिया प्रशांत की निदेशक डॉ. कल्पना सीथेपल्ली, RecycleKaro के संस्थापक और निदेशक राजेश गुप्ता, भारतीय प्लास्टिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. समीर जोशी, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) की ईएसजी एवं संचार के निदेशक Shilpashree Muniswamappa और विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के प्रिंसिपल डॉ. प्रोफेसर आनंद आचारी शामिल हैं.

इन पर डाला गया प्रकाश
पैनल डिस्कशन में आज की दुनिया में नैतिक और पर्यावरणीय अनिवार्यताओं और उन्हें संभालने में व्यवसायों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई.  साथ ही इस पर भी प्रकाश डाला गया कि कैसे कंपनियां नवीन उत्पाद डिजाइन और टिकाऊ विपणन रणनीतियों के माध्यम से उपभोक्ताओं की पसंद को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं, विश्वास निर्माण और स्थिरता को बढ़ावा देने में पारदर्शी संचार का क्या महत्व होता है, उपभोक्ता विकल्पों को निर्देशित करने में इको-लेबल और सर्टिफिकेशन की क्या भूमिका है और इन सर्टिफिकेशन से जुड़ी चुनौतियां और अवसर क्या हैं. इवेंट में सस्टेनेबल प्रैक्टिस को प्रदर्शित करने वाला एक शॉर्ट वीडियो भी दिखाया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

10 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

14 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

15 hours ago