होम / खास खबर / Budget 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना का हो सकता है विस्तार, बनाया जा सकता है और आकर्षक!

Budget 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना का हो सकता है विस्तार, बनाया जा सकता है और आकर्षक!

स्कीम में इंसेंटिव का दायरा बढ़ाया जा सकता है. जबकि दूसरी तरफ करीब 280 कंपनियां इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया में हैं. वे जिलों में इंटर्नशिप के अवसर चिह्नित करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025) से पहले प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme) को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय इस स्कीम के दूसरे चरण की तैयारियों के दौरान इसमें राज्य सरकारों को शामिल कर सकता है, जिससे आवेदकों की हिस्सेदारी बढ़ सके. सूत्रों का कहना है कि, बजट में इस स्कीम के अपडेट को लेकर घोषणा संभव है. स्कीम में इंसेंटिव का दायरा बढ़ाया जा सकता है. जबकि दूसरी तरफ करीब 280 कंपनियां इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया में हैं. वे जिलों में इंटर्नशिप के अवसर चिह्नित करेंगी.

क्या है सरकार की प्लानिंग?

दरअसल, इस समय प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (Prime Minister's Internship Scheme) प्रायोगिक स्तर पर है. इसमें 1,00,000 से कम इंटर्नशिप की पेशकश की गई है, जबकि कंपनियों ने पहले चरण में 1,27,000 अवसर मुहैया कराए थे. सूत्रों ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम की पहुंच व्यापक बनाने तथा इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए कदम उठा सकती है. इस योजना के तहत मार्च 2025 तक 1,25,000 अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. लेकिन सरकार ज्यादा आवेदकों को आकर्षित करने के लिए सरकार कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है, जिसमें आयु सीमा बढ़ाना और शैक्षणिक मानदंडों में ढील दिया जाना शामिल है.

योजना में बदलाव करने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि, इस स्कीम के शुरुआती परिणामों के आधार पर ही योजना में बदलाव किया जाएगा. इसके बाद इस योजना को पूरी तरह लागू करने के लिए मंत्रालय, कैबिनेट से मंजूरी लेगा. पिछले 3 वर्षों के औसत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर किए गए खर्च के आधार पर शीर्ष 500 कंपनियां इस योजना में भाग लेंगी. इनमें से ज्यादातर कंपनियां अब इंटर्नशिप योजना का हिस्सा बन रही हैं. हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे कि इंटर्नशिप योजना की पेशकश की जा सके. फरवरी में दूसरे चरण को लागू किए जाने की संभावना है, जब इंटर्न की अगली खेप कंपनियों में प्रशिक्षण लेगी.

दो हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. इनमें से 20 नवंबर तक 6.04 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. यह योजना शीर्ष 500 कंपनियों के साथ साझेदारी में चल रही है, जो पिछले तीन वर्षों में उनके औसत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व व्यय पर आधारित होगी. इसमें भागीदारी स्वैच्छिक है, लेकिन इसका उद्देश्य युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है. इस योजना का लक्ष्य न केवल युवाओं को अनुभव प्रदान करना है, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसरों से भी जोड़ना है, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके. इस स्कीम के लिए चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6,000 रुपये का भत्ता और 4,500 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा. इसके अलावा, कंपनियों द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार को प्रति माह 500 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago