होम / खास खबर / Budget 2025: अगले हफ्ते 'नया इनकम टैक्स बिल' लेकर आएगी सरकार, वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान

Budget 2025: अगले हफ्ते 'नया इनकम टैक्स बिल' लेकर आएगी सरकार, वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स डिपार्टमेंट 'पहले विश्वास और बाद में जांच' की नीति पर काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025 का आम बजट पेश किया. यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट था. वित्त मंत्री ने अगले सप्ताह संसद में नया टैक्स विधेयक पेश करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सरकार टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए एक दशक से टैक्स रिफॉर्म्स लागू करने में लगी है. इनमें फेसलेस एसेसमेंट, टैक्सपेयर चार्टर और रिटर्न का तेजी से प्रोसेसिंग शामिल है. लेकिन सरकार ने ऐसे समय में एक कड़ा संदेश देने का फैसला किया है.

दो या तीन ह‍िस्‍सों में हो सकता है नया कानून

हालांक‍ि नए इनकम टैक्‍स ब‍िल को लेकर कई मीडि‍या र‍िपोर्ट में पहले से ही दावा क‍िया जा रहा था. उम्‍मीद की जा रही है इस बार बजट सत्र के दौरान नए प्रत्यक्ष कर कानून (New Direct Tax Law) के लिए एक विधेयक पेश क‍िया जा सकता है. यह व‍िधेयक प्रत्यक्ष कर कानून के प्रावधानों को आसान बनाने पर फोकस करेगा. इस बार नए कानून में अधूरे और अप्रचलित प्रावधान को खत्‍म करके भाषा को सामान्य लोगों के लिए ज्‍यादा समझने योग्य बनाने की कोश‍िश रहेगी. सूत्रों के अनुसार 63 साल पुराने आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की जगह लेने वाला नया कानून दो या तीन ह‍िस्‍सों में हो सकता है.

सरकार क्‍यों उठा रही यह कदम?

सरकार ने पहले यह भी कहा था क‍ि अधिकारियों की समिति की तरफ से तैयार क‍िये जाने वाले कानूनी मसौदा को लोगों की राय के लिए जारी किया जाएगा. लेकिन अब उम्‍मीद है क‍ि सरकार सीधे संसद में विधेयक पेश करेगी. सरकार की तरफ यह कदम इसल‍िए उठाया जा रहा है क्योंकि जटिल टैक्‍स न‍ियमों को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है. सरकार का मानना है कि जनता और जानकारों से म‍िलने वाले फीडबैक के आधार पर विधेयक में बाद में बदलाव किये जा सकते हैं. इसके ल‍िए वित्त मंत्रालय और पीएमओ अधिकारियों ने पिछले छह-आठ हफ्ते में समिति के साथ मिलकर तेजी से काम किया, ताकि इसे बजट पेश होने तक तैयार क‍िया जा सके. व‍ित्‍त मंत्री की घोषणा के बाद यह तय हो गया है क‍ि नए इनकम टैक्‍स एक्‍ट को बजट सत्र के पहले सेशन में पेश किया जाएगा.

पहले भी हो चुकी है बदलाव की कोश‍िश

आपको बता दें यह कम से कम तीसरी मौका है जब इनकम टैक्‍स एक्‍ट को बदलने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले 2010 में भी ऐसा करने की कोशिश की गई थी. लेकिन उस समय बनाए गए कानून को लागू नहीं किया गया. इसके बाद मोदी सरकार ने भी एक समिति बनाई थी, लेकिन उसकी स‍िफार‍िशों को भी नहीं माना गया. अब जो समिति बनी है, उससे कहा गया है कि नए कानून में उन सभी छोटे-छोटे नियमों को हटा दिया जाए जो कानून को बहुत जटिल बनाते हैं.

नया एक्‍ट काफी आसान होगा

कई नियम जो अब जरूरी नहीं हैं, उन्हें आयकर अधिनियम से हटा दिया गया है और नए कानून में भी शामिल नहीं किया जाएगा. एक सूत्र ने बताया कि नया कानून इतना सरल होगा कि आम आदमी भी उसे आसानी से समझ सके. हालांकि, सरकार प्रस्तावित कानून में अभी कोई नए मामले शामिल नहीं कर रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भाषा में बदलाव से मुकदमेबाजी हो सकती है क्योंकि करदाता कई मामलों में नई व्याख्या चाहेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago